{"_id":"5bec5aafbdec22693e5a4b79","slug":"pac-soldier-move-rifle-on-shopkeeper-in-kashi-vishwanath-temple-zone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिरः येलो जोन में सिपाही ने दुकानदार पर तानी राइफल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिरः येलो जोन में सिपाही ने दुकानदार पर तानी राइफल, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
रायफल ताने सिपाही
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन से सटे येलो जोन स्थित कोतवालपुरा तिराहा पर बुधवार को पीएसी के एक सिपाही ने इस कदर आपा खोया कि राइफल लोड कर दुकानदार पर तान दिया।
सिपाही को आगबबूला देख दुकानदार के साथ ही दर्शन-पूजन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु अवाक रह गए। सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे और सिपाही को ड्यूटी प्वाइंट से हटाकर उसकी बटालियन के कमांडर को सूचना दी गई।
कोतवालपुरा तिराहा स्थित एक दुकान पर दुकानदार जा रहा था। इस पर मिर्जापुर पीएसी के सिपाही ने दुकानदार को रोका और पास दिखाने को कहा। दुकानदार ने बताया कि पास सिर्फ रेड जोन स्थित दुकानों के लिए होते हैं और उसकी दुकान येलो जोन में है।
विज्ञापन
इसी को लेकर कहासुनी शुरू हुई तो सिपाही राइफल लोड कर दुकानदार पर तान दी। इसे लेकर आसपास के अन्य दुकानदार भी मौके पर आ गए और मामला तूल पकड़ने लगा तो कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

प्रकरण की जांच कराई जाएगी
इस संबंध में एसपी सुरक्षा शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। सिपाही को ड्यूटी प्वाइंट से हटाकर उसके कमांडर को सूचना दे दी गई है। जांच में सिपाही गलत पाया जाएगा तो कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।