Varanasi News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पीएसी 34वीं वाहिनी का सिपाही निलंबित
34वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक डॉ. राजीव नारायण मिश्र के अनुसार सोशल मीडिया पर 2019 बैच के सिपाही शादाब के ट्विटर हैंडल से राजनीतिक और विद्वेषपूर्ण धार्मिक भावनाओं संबंधित के कई पोस्ट किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर (वाराणसी) के सिपाही शादाब अली को वाहिनी के सेनानायक ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच बैठाने के साथ ही उसे वाहिनी से संबद्ध कर दिया है।
आरोप है कि शादाब ने अपने ट्विटर पर राजनीतिक टिप्पणी के साथ ही धार्मिक भावनाओं को आहत करने संबंधी पोस्ट किया है। 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर पीएसी के सेनानायक डॉ. राजीव नारायण मिश्र के अनुसार सोशल मीडिया पर 2019 बैच के सिपाही शादाब के ट्विटर हैंडल से राजनीतिक और विद्वेषपूर्ण धार्मिक भावनाओं संबंधित के कई पोस्ट किए गए।
मऊ में लगी थी सिपाही ड्यूटी
इस आरोप में सिपाही को निलंबित किया गया। सिपाही ने पीएसी जैसे अनुशासित बल में रहते हुए सोशल मीडिया पालिसी व उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लगातार राजनीतिक टिप्पणी किया। सेनानायक के अनुसार सिपाही शादाब कन्नौज का मूल निवासी है और उसकी ड्यूटी मऊ में लगाई गई थी, जिसे अब भुल्लनपुर वाहिनी से संबद्ध कर दिया गया है।
दरअसल, सिपाही शादाब अली के ट्विटर हैंडल से किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी को अधिवक्ता कल्पना श्रीवास्तव ने संज्ञान लिया और वाराणसी समेत शासन स्तर तक के अधिकारियों को ट्विट करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद तुरंत सिपाही को निलंबित करते हुए जांच बैठा दी गई।