फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Paan seller died after crushed by pickup family protest for three hours in varanasi

UP: तेज रफ्तार के कहर से थम गईं पान विक्रेता की सांसें, देरी से पहुंची पुलिस; तीन घंटे तक घरवालों ने दिया धरना

Thu, 14 Nov 2024 03:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2024 03:00 AM IST
सार

वाराणसी में तेज रफ्तार के कहर से पान विक्रेता की मौत हो गई। सड़क पार करते समय पिकअप ने पान विक्रेता को रौंद दिया। घटना के बाद पुलिस देरी से पहुंची, इसे लेकर परिजनों ने शव सड़क पर रखकर आक्रोश जताया। 

विज्ञापन
Paan seller died after crushed by pickup family protest for three hours in varanasi
मौके पर धरना प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के शिवपुर थाने क्षेत्र के सभईपुर में बुधवार शाम पिकअप से कुचलकर पान दुकानदार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर एक घंटे बाद पुलिस के पहुंचने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने शव रखकर विरोध जताया। रात में किसी तरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


यह है मामला
सभईपुर निवासी राधेश्याम पटेल (55) की सभईपुर पोखरे के पास पान की गुमटी है। देर शाम 6 बजे पान की दुकान से राधेश्याम सड़क की दूसरी पटरी पर लघुशंका करने गया था। लौटते समय तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने कुचल दिया। चालक ने पिकअप को फिर पीछे किया तो राधेश्याम के सिर और और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर ही राधेश्याम की मौत हो गई।
विज्ञापन


चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस एक घंटे की देरी से पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए। सड़क पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। पिकअप चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। राधेश्याम के तीन पुत्र दिनेश, राकेश,राजेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद से पत्नी सोनाझरी देवी बेसुध हो गई। राधेश्याम पहले मुंबई में रहता था। कुछ दिन पूर्व ही गांव लौटा तो चाय,पान की दुकान चला रहा था। एसीपी कैंट विदुष सक्सेना और थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने परिजनों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed