फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Western Disturbance and moisture from Arabian Sea in UP thunderstorms and rain in Purvanchal

मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आई नमी, पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ हुई बारिश; जानें पूर्वानुमान

Fri, 18 Sep 2026 09:09 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 09:09 PM IST
सार

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आई नमी से पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। 19 सितंबर से राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Western Disturbance and moisture from Arabian Sea in UP thunderstorms and rain in Purvanchal
गरज-चमक के साथ बारिश। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर और अरब सागर से आ रही नमी के कारण शुक्रवार को पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में बारिश में कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से पूर्वांचल में बादल बने और कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई। हालांकि, मानसूनी द्रोणी के कमजोर पड़ने से अब प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने की परिस्थितियां बन रही हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद बारिश का दौर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश थमने तथा मौसम शुष्क होने के आसार हैं। इससे प्रदेश में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर बादल और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सितंबर में औसत से 4 फीसदी कम बारिशलखनऊ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में सितंबर के महीने में एक से लेकर 16 सितंबर तक औसत से चार फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं अगर केवल पूर्वी यूपी की बात करें तो यहां औसत से 10 फीसदी कम बारिश हुई है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में औसत से 5 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed