फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   P L puniya said that panchkroshi yatra is important tradition in kashi culture

काशी की संस्कृति में महत्वपूर्ण परंपरा है पंचक्रोशी यात्राः पीएल पुनिया

Sun, 27 May 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 27 May 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
P L puniya said that panchkroshi yatra is important tradition in kashi culture
पीएल पुनिया
पंचक्रोशी यात्रा में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया ने कहा कि पंचक्रोशी यात्रा काशी की संस्कृति में महत्व रखने वाली परंपरा है। अपनी भागीदारी से हम जनआस्था की इस परंपरा को नमन करते हैं।
विज्ञापन


रविवार को वह कांग्रेस की पंचक्रोशी यात्रा के दौरान दूसरे पड़ाव भीमचंडी पहुंचे थे। मां शक्ति स्वरूपा भीमचंडी देवी के दर्शन के बाद वह पंचक्रोशी यात्रा में शामिल हुए। पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में पंचक्रोशी परिक्रमा यात्रा मां भीमचंडी से आज्ञा लेकर तीसरे पड़ाव रामेश्वर पहुंची।
विज्ञापन


रविवार को दूसरे पड़ाव से तीसरे पड़ाव रामेश्वर की यात्रा से पहले पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि यात्रा के दौरान आध्यात्मिक अंत:शक्ति की सुखद अनुभूति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी सहित शामिल लोग शाम को पांच बजे भीमचंडी से राजातालाब होते हुए रामेश्वर के लिए प्रस्थान किए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में सोनभद्र से आए 50 लोग यात्रा में शामिल हुए।

उधर, पंचक्रोशी परिक्रमा के अंतिम पड़ाव कपिलधारा में लगे सफाईकर्मी रविवार को नहीं आए। यहां चारों ओर गंदगी जमा है। धर्मशाला नं चार में बने शौचालय ओवरफ्लो कर रहे हैं। उसके बाद भी जिम्मेदार विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।


सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविन्द्र सिंह ने बताया कि सफाईकर्मी अवकाश के दिन कार्य नहीं करने का सामूहिक रूप से निर्णय लिए है। कपिलधारा मेला समिति के विजय जायसवाल का कहना है कि सफाईकर्मी अवकाश के दिन आते नहीं है। साथ ही कार्य दिवस में भी एक ही पहर सफाई करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed