फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Oxygen plant reached varanasi with capacity of 500 liters per minute install by ndrf

कोरोना से जंग: इजरायल से वाराणसी पहुंचा 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट, ईएसआईसी अस्पताल में लगा

Mon, 10 May 2021 03:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 10 May 2021 03:56 PM IST
सार

वाराणसी के पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल में एनडीआरएफ ने किया इंस्टॉल 
एनडीआरएफ द्वारा विदेश से आ रहे ऑक्सीजन प्लांट को देश भर में किया जा रहा इंस्टॉल।

विज्ञापन
Oxygen plant reached varanasi with capacity of 500 liters per minute install by ndrf
इजरायल से पहुंचा ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इजराइल से आयातित 500 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट सोमवार को एनडीआरएफ के नेतृत्व में वाराणसी पहुंच गया। इसे सड़क मार्ग से सुरक्षित लाकर पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल में प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से स्थापित कराया है।

विज्ञापन


एनडीआरएफ कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इजराइल से दिल्ली पहुंचा ऑक्सीजन प्लांट को शनिवार को यूपी एनडीआरएफ को सौंपा था। जिसे सोमवार सुरक्षित लाकर स्थानीय प्रशासन की देखरेख में ईएसआईसी अस्पताल में इंस्टॉल करा दिया। इसके बाद प्लांट को अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ईएसआईसी अस्पताल में यह ऑक्सीजन प्लांट लगने से कोविड रोगियों को आक्सीजन सुलभ तरीके से उपलब्ध हो सकेगी। इस पहल से अस्पताल में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ द्वारा विदेश से आ रहे ऑक्सीजन प्लांट को देश भर में किया जा रहा इंस्टॉल
वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर से पूरा देश जूझ रहा है और इससे मरीजों के लिए ऑक्सीजन की सतत आपूर्ति की आवश्यकता महसूस हो रही है। इस संकट की घड़ी में मित्र देश भारत को सहयोग करते हुए मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट व अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं। एनडीआरएफ विदेशों से आयातित ऑक्सीजन प्लांट को विभिन्न राज्यों के चयनित अस्पतालों तक सड़क मार्ग से सुरक्षित पहुंचा कर इनके इंस्टॉलेशन में अपनी अग्रिम भूमिका निभा रहा है।

इससे मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता निर्बाध रूप से मिलती रहे। यह ऑक्सीजन प्लांट अमेरिका, इजराइल, जर्मनी, इटली व आयरलैंड से आयातित किए गए हैं। जिसे दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, कर्नाटक व वाराणसी के अस्पतालों में एनडीआरएफ की तकनीकी टीम की सहायता से स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed