फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   oxygen cylinder not working in varanasi womens hospital

बनारस के इस अस्पताल में ऑक्सीजन बिना तड़पे मासूम, हो सकता था गोरखपुर जैसा हादसा

Sun, 03 Sep 2017 03:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 03 Sep 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
oxygen cylinder not working in varanasi womens hospital
सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम से आधे घंटे तक बाधित रही आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के बाद भी स्वास्थ्य महकमे में लापरवाही जारी है। बनारस के कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल में शनिवार को सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम में लगने वाले सिलेंडर का नॉब फंस जाने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बताया गया कि इस दौरान कई मासूम तड़प उटे। करीब आधे घंटे तक मेन सप्लाई बाधित रही। प्रमुख अधीक्षिका ने बताया कि नॉब फंसने के बाद जल्द ही दूसरे सिलेंडर से आपूर्ति दी गई ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो। सीएमओ ने घटना की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत के बाद भी स्वास्थ्य महकमे में लापरवाही जारी है। जिला महिला अस्पताल के लगभग सभी वार्डों में सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम की व्यवस्था है। इमरजेंसी सेवाओं के लिए छोटे सिलेंडर भी रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर बाद करीब 3:30 बजे रसोईघर के पास बने सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम में लगने वाले सिलेंडर का नॉब फंस गया। इसकी सूचना प्रमुख अधीक्षिका डॉ. शैला त्रिपाठी को मिली तो मौके पर पहुंचकर उन्होंने नॉब खुलवाने की कोशिश की।

सूत्रों के मुताबिक नॉब नहीं खुल सका और इस वजह से ऑक्सीजन की आपूर्ति करीब आधे घंटे तक बाधित रही। इसके बाद दूसरा सिलेंडर लगाया गया। तब वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान अस्पताल में भर्ती दो से तीन नवजात ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने पर तड़प उठे। 

इस बारे में प्रमुख अधीक्षिका ने बताया कि नॉब फंसने की वजह से इस तरह की समस्या आई, कुछ ही देर में नॉब खुल गया। इस दौरान किसी मरीज को कोई दिक्कत नहीं हुई।


इस बाबत सीएमओ डॉ. वीबी सिंह का कहना है कि अस्पताल में आक्सीजन का नॉब फंसने की घटना गंभीर है। इस बारे में प्रमुख अधीक्षिका से पूरी रिपोर्ट तलब की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed