{"_id":"586ab1984f1c1b0f78158e55","slug":"own-show-we-are-second-to-none","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखाया दम, किसी से कम नहीं हैं हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखाया दम, किसी से कम नहीं हैं हम
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 03 Jan 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रभु यीशु की प्रार्थना कर नृत्य करतीं दिव्यांग छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट जॉन्स स्कूल डीएलडब्ल्यू में सोमवार को दिव्यांगों का वार्षिक खेल महोत्सव ‘दिव्यांग दिवस समारोह’ हुआ। इसमें मैराथन, ट्राइसाइकल रेस, पैदल चाल, मेंढक दौड़, गोला फेंक, चाकलेट रेस में दिव्यांगों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, भदोही, रामनगर और वाराणसी के अलग अलग विकलांग संस्थाओं से सैकड़ों बच्चों ने खेलकूद के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
कैथोलिक धर्म प्रांत वाराणसी की ओर से आयोजित 31वें दिव्यांग दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिशप फादर यूजीन जोसेफ ने किया। कहा कि आपके अंदर ईश्वरीय ताकत है। इस ताकत के दम पर आप अपने जीवन को सुगम बना सकते हैं। विशिष्ट अतिथि भविष्य निधि आयुक्त उपेंद्र सिंह ने कहा कि हमें जिंदगी जोश के साथ जीना चाहिए। नव वाणी, जीवन ज्योति, आशा, किरण समेत पूर्वांचल के कई शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। अलग-अलग संस्थाओं की ओर से दिव्यांगों को कैलीपर्स, कृत्रिम पैर, बैसाखी समेत कई उपकरण बांटे गए। नवसाधना कला केंद्र की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में फादर एंथोनी राज, फादर रोनाल्ड डीसूजा, सिस्टर आइरिन, डॉ. फादर सेबेस्टियन, फादर सुसई राज, सिस्टर रोजली, रश्मि, संगीता, फादर सिल्वेस्टर, फादर सीआर जस्टी आदि रहे।