फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   overhead electric wires of music and heritage path will be underground in varanasi

Varanasi News: संगीत और हेरिटेज पथ के ओवरहेड बिजली के तार होंगे भूमिगत, सर्वे कर तैयार की जाएगी रिपोर्ट

Wed, 23 Jul 2025 03:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 23 Jul 2025 03:46 PM IST
सार

Varanasi News: संगीत पथ और हेरिटेज पथ का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को होने वाली बैठक में फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
overhead electric wires of music and heritage path will be underground in varanasi
electricity - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगीत पथ और हेरिटेज पथ के ओवरहेड बिजली के तारों को भूमिगत किया जाएगा। मंगलवार को वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में वीडीए सभागार में बैठक हुई। परियोजना के तहत सेंट्रल जेल रोड स्थित संगीत पथ और विक्ट्री ब्रिज से जेएचवी मॉल के बीच विकसित किए जा रहे हेरिटेज पथ के बिजली के ओवरहेड लाइनों को भूमिगत करने की रणनीति बनाई गई। 
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि दोनों पथ का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को होने वाली बैठक में फैसला लिया जाएगा। नेहरू पार्क से वरुणा चौराहे तक (750 मीटर) तक डबल फीडर 11 केवी ओवरहेड लाइन, ओवरहेड एलटी केबल, भूमिगत 33 केवी केबल क्रॉसिंग, फुटपाथ साइड ट्रांसफॉर्मर है। 
विज्ञापन


जेल रोड तिराहा से शिवपुर जेल कॉलोनी तक (900 मीटर) तक डबल फीडर 11 केवी ओवरहेड लाइन, 11 केवी ओवरहेड क्रॉसिंग, ओवरहेड एलटी केबल, भूमिगत 33 केवी केबल क्रॉसिंग, फुटपाथ साइड ट्रांसफॉर्मर है। जेपी मेहता तिराहा से जेल रोड तिराहा तक (600 मीटर) तक डबल फीडर 11 केवी ओवरहेड लाइन, 11 केवी व 33 केवी ओवरहेड क्रॉसिंग, ओवरहेड एलटी केबल का काम होगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed