फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Overbridge at Kadipur railway crossing ready, traffic not yet operational

Varanasi News: कादीपुर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज तैयार, आवागमन शुरू नहीं

Thu, 26 Feb 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Overbridge at Kadipur railway crossing ready, traffic not yet operational
बाबतपुर–चौबेपुर मार्ग स्थित कादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज हफ्ते भर से तैयार है। बावजूद इसके ग्रामीण गांव की टूटी सड़कों पर चलने को विवश हैं। लोगों ने रेल अधिकारियों और जिलाधिकारी से बोर्ड परीक्षाओं व आम जनमानस की परेशानियों को देखते हुए आवागमन शुरू कराने की मांग की है। पिछले दो सालों से ओवरब्रिज निर्माण के चलते वैकल्पिक रास्तों से मुनारी, धौरहरा, अजांव, हड़ियाडीह, चौबेपुर, पलकहां समेत लगभग 25 गांवों के लोग वैकल्पिक मार्गों व अन्य सड़कों से आवाजाही कर रहे थे। इससे गरथौली,गोलधमकवां, पलकहां, बहरामपुर की सीसी रोड व सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। चौबेपुर–बाबतपुर मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण, ग्रामीणों की मांग पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने कार्यकाल के दौरान 56 करोड़ रुपये की लागत से शुरू कराया था। पिछले एक सप्ताह से ओवरब्रिज का कार्य पूर्ण हो चुका है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अभी भार परीक्षण (लोड टेस्ट) शेष होने के कारण ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू नहीं किया जा सका है। चर्चा है कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान इसका लोकार्पण कराया जा सकता है। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed