फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Overage players Played in secondary football competition teams of Jaunpur and Ghazipur debarred

प्रमाण पत्र जब्त: माध्यमिक फुटबॉल प्रतियोगिता में उतारे ओवरएज खिलाड़ी, जौनपुर और गाजीपुर की टीम डिबार

Fri, 06 Oct 2023 10:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 Oct 2023 10:47 PM IST
सार

जौनपुर के  केराकत में आयोजित प्रतियोगिता में जौनपुर और गाजीपुर ने ओवरएज खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया।  जानकारी मिलने पर मंडलीय सचिव ने दोनों जनपदों की टीमों के कोच व मैनेजर से जिला विद्यालय निरीक्षण द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र मांगे। जिसे प्रतिनिधि नहीं दिखा सके 

विज्ञापन
Overage players Played in secondary football competition teams of Jaunpur and Ghazipur debarred
फुटबॉल - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की पात्रता प्रमाणपत्र में गड़बड़ी का मामला संज्ञान में आया है। शुक्रवार को मंडलीय सचिव गोपाल प्रसाद ने इन प्रमाणपत्रों को कब्जे में लिया। बताया कि प्रमाणपत्रों को अधिकारियों को सौंप कर कार्रवाई की संस्तुति करेंगे। आयोजन से गाजीपुर और जौनपुर की टीम को अयोग्य करार दिया गया है।

विज्ञापन


मंडलीय सचिव ने बताया कि केराकत में आयोजित प्रतियोगिता में जौनपुर और गाजीपुर ने ओवरएज खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। अधिकारियों के हस्ताक्षर और जन्म प्रमाणपत्रों के बिना टीम को शामिल करने पर जौनपुर और गाजीपुर की टीम को डिबार कर दिया है। केराकत में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर चंदौली की टीम प्रतिभाग कर रही थी।

विज्ञापन

मैच के लिए दबाव बनाते रहे दोनों जिलों के कोच

गाजीपुर और जौनपुर की टीम के चयन में अनियमितता बरती गई थी। जानकारी मिलने पर मंडलीय सचिव गोपाल प्रसाद ने दोनों जनपदों की टीमों के कोच व मैनेजर से जिला विद्यालय निरीक्षण द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र मांगे। जिसे प्रतिनिधि नहीं दिखा सके और आयोजन के लिए दबाव बनाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मंडलीय सचिव ने कहा कि भविष्य में कोई भी गलत खिलाड़ी या दूसरे के स्थान पर ना खेल पाए तो कोच, मैनेजर और खिलाड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed