मिर्जापुर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, पिता की मौत, पुत्र गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ पुलिस चौकी के ग्राम ददरा निवासी काशी सोनकर (45) और उनका बेटा महेंद्र सोनकर 20 मंगलवार की सुबह किसी काम से एक ही साइकल से घर से निकले। इमलिया चौरासी गांव के समीप वह मिर्जापुर की तरफ से आ रही डीसीएम वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही काशी सोनकर ने दम तोड़ दिया। हादसे में महेंद्र सोनकर बुरी तरह से जख्मी हो गया।
मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल भेजवाया। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर जुटे लोगों ने दुर्घटनास्थल के समीप मृतक के परिजनों को सरकारी मदद की मांग करते हुए मिर्जापुर- सोनभद्र मार्ग अवरुद्ध कर दिया। जाम की सूचना पाकर मड़िहान नक्सल सीओ संजय कुमार सिंह, मड़िहान थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पटेल, राजगढ़ चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ पहुंचे।
एसडीएम द्वारा 10 दिनों के अंदर मृतक के आश्रितों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार मिर्जापुर से सोनभद्र की ओर जा रही टमाटर से लदी डीसीएम ने पिता-पुत्र को टक्कर मारी। मड़िहान थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि उक्त वाहन का नंबर मिल गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।