फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Over 32 lakh gold hidden in mixer grinder, arrested at Babatpur airport in Varanasi

मिक्सर ग्राइंडर में छिपाकर लाया 32 लाख से अधिक का सोना, वाराणसी में एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Tue, 06 Apr 2021 11:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Apr 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Over 32 lakh gold hidden in mixer grinder, arrested at Babatpur airport in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शारजाह से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर आए विमान यात्री के पास से कस्टम टीम ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को साढ़े 32 लाख से अधिक कीमत का 699.900 ग्राम सोना बरामद किया। मिक्सर ग्राइंडर के आंतरिक रोटेटर में घोड़े की नाल के जूते के आकार के रूप में सोने को ढाला गया था। बिहार निवासी यात्री को गिरफ्तार कर कस्टम टीम पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शारजाह से पहुंचे विमान संख्या आईएक्स-184 के यात्रियों की कस्टम चेकिंग हो रही थी। तभी एक यात्री पर संदेह हुआ तो कस्टम ने उसकी एक्स-रे के समक्ष जांच की। कस्टम अधिकारियों के अनुसार 699.900 ग्राम वजन का सोना जब्त किया गया, जिसकी कीमत 32,89,530 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार बिहार के कल्याणपुरी निवासी विजय भगत से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन


कस्टम अधिकारियों के अनुसार 20 लाख मूल्य से कम कीमत की वस्तु होने पर सामान जब्त कर कागजी कार्यवाही कर यात्रियों को छोड़ दिया जाता है। वहीं 20 लाख से अधिक मूल्य का सोना होने पर जब्त कर कागजी कार्यवाही कर यात्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है। बिहार निवासी विजय भगत को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, वाराणसी के न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed