{"_id":"5a883c404f1c1b805a8ba495","slug":"other-people-writing-copies-of-student-in-up-board-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: परीक्षा में शामिल भी नहीं हुए छात्र, इसके बावजूद लिखकर जमा हो गई कापियां!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: परीक्षा में शामिल भी नहीं हुए छात्र, इसके बावजूद लिखकर जमा हो गई कापियां!
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन एवं प्रशासन की कवायद के बावजूद नकल माफिया अपने खेल को जारी रखे हुए हैं और इसके लिए वह तरह-तरह के हथकंडे पर भी अपना रहे हैं। बलिया जिले के एक इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र की उपस्थिति पुस्तिका पर गैरहाजिर 24 छात्रों की कापियां संकलन केंद्र तक पहुंची और उन पर 24 छात्र उपस्थित मिले। सचल दस्ता प्रभारी ने केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी किया।
शनिवार को सचल दस्ता की टीम पहली पाली में हो रही हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा का जायजा लेने सहदेव पौधरिया अंबेडकर इंटर कॉलेज रसड़ा पर पहुंची तो कई गड़बड़ियां मिलीं।
आलम यह रहा कि नियम के विपरीत भूगोल एवं स्नातक इतिहास उत्तीर्ण दो शिक्षक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते पाये गये। इसके अलावा जिन उत्तर पुस्तिकाओं पर क्रमांक नहीं थे, वह भी परीक्षार्थियों को दिए गए थे।
विज्ञापन
सचल दस्ता प्रभारी ने जब केंद्र के उपस्थिति पुस्तिकाओं की जांच की तो 13 फरवरी को हुई हाईस्कूल गणित की परीक्षा में 24 छात्रों के हस्ताक्षर नहीं थे जबकि संकलन केंद्र पर इनकी कापियां जमा की गई हैं।
इतना ही इस परीक्षा केंद्र पर पिछले दिनों के परीक्षा का फुटेज सीसीटीवी कैमरा में नहीं मिला। केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं की स्टॉक पंजिका भी नहीं बनी मिली।

10 दिनों बाद भी नहीं पहुंचे कक्ष निरीक्षक
demo pic
सचल दस्ता प्रभारी ने इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस देकर जिला विद्यालय निरीक्षक को स्पष्टीकरण देने को कहा कि इस तरह की गड़बड़ियां काफी गंभीर हैं और क्यों ने उनके खिलाफ कार्रवाई व स्कूल को आजीवन डिबार कर दिया जाए?
सूत्रों की मानें तो सेटिंग कर उन छात्रों के कापियों को बाहर लिखवाया जाता है और परीक्षा समाप्त होने के बाद उसे अन्य कापियों के साथ संकलन केंद्र पर पहुंचा दिया जाता है।
बोर्ड परीक्षा में एक ओर जहां नकल माफिया अपने कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं वहीं परीक्षा शुरू होने के 10 दिनों बाद भी कई कक्ष निरीक्षकों ने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है।
सचल दस्ता ने शनिवार को सेवाश्रम इंटर कॉलेज जयप्रकाशनगर का निरीक्षण किया तो बेसिक शिक्षा विभाग के 14 के सापेक्ष महज सात कक्ष निरीक्षक ही अभी तक उपस्थित हो सके हैं। सचल दस्ता प्रभारी की रिपोर्ट पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने बीएसए को संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति भेजी है।