फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Organ transplant will start soon in Trauma Center of BHU

Varanasi News: बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में जल्द शुरू होगा अंग प्रत्यारोपण

Wed, 18 Oct 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Organ transplant will start soon in Trauma Center of BHU
आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में जल्द ही अंग प्रत्यारोपण की सुविधा भी होगी। सड़क सहित अन्य दुर्घटनाओं के गंभीर मरीजों का अंग प्रत्यारोपण किया जा सकेगा। इसकी घोषणा आईएमएस निदेशक ने विश्व ट्रॉमा दिवस पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में की। इससे पहले बोन बैंक, स्पाइन एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर खोलने की पहल की गई थी।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एम्स नई दिल्ली में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रो. दीपक गुप्ता ने अंग प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू कराने के साथ ही लोगों को डोनेशन के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन शंखवार ने ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह को जरूरी औपचारिकता पूरी करने की जिम्मेदारी दी। प्रो. शंखवार ने कहा कि एम्स नई दिल्ली के साथ मिलकर इस सुविधा शुरू की जाएगी। बता दें कि ट्रॉमा सेंटर में हर दिन इमरजेंसी में 200 से अधिक मरीज आते हैं। इसमें सड़क दुघर्टना के कई गंभीर मरीजों को इलाज के दौरान अंग प्रत्यारोपण की जरूरत होती है।
विज्ञापन

---
सुरक्षित छज्जा-सुरक्षित बच्चा अभियान चलाने की जरूरत
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में एम्स नई दिल्ली के डॉ. दीपक गुप्ता ने कहा कि छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने वाले ज्यादा लोग आते हैं। अब सुरक्षित छज्जा-सुरक्षित बच्चा अभियान चलाने की जरूरत है।उन्होंने इन-फ्लाइट इमरजेंसी और ब्रेन स्टेम डेथ पर चर्चा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एरा मेडिकल कॉलेज लखनऊ के मनोचिकित्सा विभाग के प्रो एम. अलीम सिद्दीकी ने कहा कि ट्रॉमा मरीजों के इलाज में तकनीकी दक्षता बहुत जरूरी है। प्रो. सौरभ सिंह, प्रो. एसके सिंह, प्रो. अशोक चौधरी ने डॉ. दीपक गुप्ता की पुस्तक ब्रेन स्टेम डेथ, ऑर्गन डोनेशन एंड ट्रांसप्लाटेशन का लोकार्पण किया। इससे पहले 60 लोगों ने ट्रॉमा सेंटर के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। कार्यक्रम में प्रो. राजेश मीना, प्रो. कविता मीना, प्रो. एसके भारतीय मौजूद रहे।

---
आउटसोर्स कर्मियों को दिया हेलमेट, मृत कर्मी के परिजन को दी आर्थिक सहायता
ट्रॉमा सेंटर में आउटसोर्स पर तैनात कर्मियों को हेलमेट दिया गया। इस पहल की अतिथियों ने सराहना की और कहा कि दो पहिया चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट लगाना जरूरी है। इसी बीच दुर्घटना में मृत एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी के परिजनों को 1.66 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों ने आपसी सहयोग धनराशि जुटाई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed