फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Order to demolish Sarva Seva Sangh in varanasi Priyanka Gandhi said this is attack Mahatma Gandhi

Varanasi: सर्व सेवा संघ भवन को गिराने का आदेश, प्रियंका गांधी बोलीं- यह महात्मा गांधी की विरासत पर हमला

Wed, 28 Jun 2023 08:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Jun 2023 08:18 PM IST
सार

सर्व सेवा संघ और उत्तर रेलवे के बीच जमीन के मालिकाना हक पर चल रहे विवाद में फैसला रेलवे के हक में आया है। सर्व सेवा संघ का निर्माण अवैध करार दिया गया है। भवन को दो दिन के अंदर ध्वस्त करने का आदेश डीएम ने दिया है। इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। 
 

विज्ञापन
Order to demolish  Sarva Seva Sangh in varanasi Priyanka Gandhi said this is attack Mahatma Gandhi
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। इसमें प्रियंका ने कहा कि सर्व सेवा संघ परिसर को भाजपा सरकार द्वारा खाली करने और ढहाने की कार्यवाही शुरू करना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विरासत पर हमला है।

विज्ञापन

 
आचार्य विनोबा भावे, डॉ राजेंद्र प्रसाद,  लाल बहादुर शास्त्री एवं बाबू जगजीवन राम के प्रयासों से वाराणसी में सर्व सेवा संघ की स्थापना हुई थी। इसका मकसद राष्ट्रपिता के विचारों का प्रचार-प्रसार करना था। इन्हीं महापुरुषों के नेतृत्व में यह जमीन भी खरीदी गई थी। यह भवन गांधी स्मारक निधि एवं जयप्रकाश नारायण द्वारा किए गये दान-संग्रह से बनवाया गया था। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें;  सर्व सेवा संघ का निर्माण अवैध, दो दिन में भवन को गिराने का आदेश, DM बोले- जमीन पर रेलवे का अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

हम हर हमले के खिलाफ डटकर खड़े रहेंगे

प्रियंका ने आगे लिखा कि आज भाजपाई प्रशासन द्वारा इसे अवैध बताकर कार्यवाही शुरू करना महात्मा गांधी के विचारों और उनकी विरासत पर एक और हमला करने की कोशिश है।

हम इस अत्यंत शर्मनाक कार्यवाही की घोर निंदा करते हैं और संकल्प लेते हैं कि महात्मा गांधी की विरासत पर हो रहे हर हमले के खिलाफ डटकर खड़े रहेंगे। हमारे देश के महानायकों और राष्ट्रीय विरासत पर भाजपाई हमले को देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

अजय राय बोले- इतिहास कभी माफ नहीं करेगा

Order to demolish  Sarva Seva Sangh in varanasi Priyanka Gandhi said this is attack Mahatma Gandhi
प्रेसवार्ता करते पूर्व विधायक अजय राय। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि गांधी को न सही कम से कम जयप्रकाश नारायण की विरासत को तो बख्श देते। बुधवार को बयान जारी करते हुए उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लिया और कहा कि यह सरकार गांधी-जयप्रकाश की विरासत की संस्थाओं पर बुलडोजर चलवाने से बाज आए, क्योंकि इस पाप के लिए इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

उन्होंने कहा है कि सर्वसेवा संघ जैसी संस्थाएं उनके रचनात्मक विचारों की संवाहक रहीं हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस विरासत का ध्वस्तीकरण रोकने के लिए महात्मा के पौत्र राजमोहन गांधी ने भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की है। सरकार से हमारा भी निवेदन है कि लंबे समय से स्थापित उस संस्थान पर बुलडोजर चलाने के फैसले पर पुनर्विचार करें। 

क्या है पूरा विवाद

Order to demolish  Sarva Seva Sangh in varanasi Priyanka Gandhi said this is attack Mahatma Gandhi
सर्व सेवा संघ भवन - फोटो : अमर उजाला

सर्व सेवा संघ और उत्तर रेलवे के बीच जमीन के मालिकाना हक पर चल रहे विवाद में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सुनवाई के बाद रेलवे के हक में फैसला दिया है। सर्व सेवा संघ का निर्माण अवैध करार दिया गया है और जमीन को उत्तर रेलवे की संपत्ति मानी गई है। सर्व सेवा संघ और उत्तर रेलवे के बीच जमीन के मालिकाना हक पर चल रहे विवाद में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मंगलवार को सुनवाई की। फैसला रेलवे के हक में दिया। जमीन को उत्तर रेलवे की संपत्ति मानी गई।  सर्व सेवा संघ के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन ने 30 जून 2023 की तिथि नियत कर दी गई है। जमीन के मालिकाना हक पर चल रहे विवाद में उच्च न्यायालय के आदेश पर जिलाधिकारी वाराणसी ने इस मामले की सुनवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed