फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Opposition does not have issues farmers are misguided agricultural laws make farmers independent Neeraj Shekhar

विपक्ष के पास मुद्दा नहीं तो कर रहे गुमराह, कृषि सुधार कानूनों से किसान हुआ स्वतंत्र: नीरज शेेखर 

Mon, 21 Dec 2020 10:46 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 21 Dec 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Opposition does not have issues farmers are misguided agricultural laws make farmers independent Neeraj Shekhar
डाक बंगला में प्रेसवार्ता को संबोधित करते सांसद नीरज शेखर। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा के राज्यसभा सांसद और आजमगढ़ के निजामाबाद विस क्षेत्र के प्रभारी नीरज शेेखर पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में पत्रकारों से रूबरू हुए। कहा कि विपक्षी दल कृषि कानूनों को लेकर किसानों व आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। पहले किसानों पर पाबंदी थी कि वह अपनी उपज को बाहर नहीं बेच सकता था। इसके लिए वह बिचौलियों पर निर्भर था। लेकिन कृषि सुधार कानून से किसान स्वतंत्र हो गया है और अपनी उपज देश के किसी भी कोने में जहां उसे ज्यादा राशि मिलेगी वहां बेच सकता है। विपक्षी दलों के पास सरकार के विरोध के लिए अब कोई मुद्दा नहीं है। अपना खोया जनाधार पाने के लिए वे इसे मुद्दा बना रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने आजमगढ़ के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया है, यहां के लोगों से बात भी की है। हम प्रयास करें तो अगले चुनाव में यह सीट हमारी होगी। कहा, 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को संबोधित कर उनका भ्रम दूर करेंगे व उन्हें योजनाओं से लाभांवित करेंगे।
विज्ञापन



2017 के विस चुनाव में ऐसी 82 सीटें थी जिस पर पार्टी को पराजय मिली थी। ऐसी सभी सीटों पर पार्टी ने प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में मुझे निजामाबाद विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। यहां के कार्यकर्ताओं में अपार ऊर्जा है। 2022 के चुनाव में संगठन को और मजबूत करके निश्चित ही हम लोग ऋषि-मुनियों की धरती निजामाबाद के साथ चार से पांच सीटों पर आजमगढ़ में जीत हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष भाजपा ऋषिकांत राय, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह कौशिक, मृगांक शेखर सिन्हा आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed