फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Opposition and sloganeering against team that came for privatization of electricity corporation

Varanasi News: बिजली निगम के निजीकरण के लिए आई टीम का विरोध, नारेबाजी; कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 04 Apr 2025 11:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 11:04 PM IST
सार

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के लिए टीम बनारस आई थी। इसके विरोध में विद्युत कर्मियों ने एमडी कार्यालय के बाहर अपनी नाराजगी जताई। आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किए।

विज्ञापन
Opposition and sloganeering against team that came for privatization of electricity corporation
एमडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के तहत शुक्रवार को काशी पहुंची टीम का कर्मचारियों ने विरोध किया। कर्मचारियों की निगम प्रबंधन के लोगों से नोकझोंक भी हुई। कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कहा कि निजीकरण का प्रस्ताव कर्मचारी और उपभोक्ताओं के हित में नहीं है।

विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति और ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एंप्लाइज एंड इंजीनियर के आह्वान पर धरना, प्रदर्शन के लिए कर्मचारी सुबह 10 बजे से भिखारीपुर एमडी कार्यालय के बाहर जुटने लगे। 
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे तक भीड़ इतनी अधिक हो गई कि पुलिस, पीएसी लगानी पड़ी। प्रबंध निदेशक कार्यालय का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया गया। मुख्य द्वार पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने कंसल्टेंट गो बैक नारे लगाकर विरोध दर्ज करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ओपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का निजीकरण करने के उद्देश्य से कंसल्टेंट नियुक्त किए गए हैं। संघर्ष समिति के सह-संयोजक वेद प्रकाश राय ने बताया कि निजीकरण को लेकर विरोध तेज होगा। 

कंसलटेंट निदेशक के कमरे में बैठे रहे और उन्हें निगम के अधिकारियों की ओर से जरूरी कागजात दिखाए गए। कुछ सौंपे भी गए जो कि गलत है। अध्यक्षता दल सिंगार यादव, संचालन अंकुर पांडेय ने किया। नेताओं ने कहा कि निजीकरण को लेकर अब आरपार की लड़ाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed