{"_id":"59e32cda4f1c1b8d698b5e36","slug":"operation-of-calf-in-front-of-pm-modi-his-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में पीएम मोदी के सामने जिस बछड़े का हुआ था लाइव ऑपरेशन, उसकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में पीएम मोदी के सामने जिस बछड़े का हुआ था लाइव ऑपरेशन, उसकी मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
इसी बछड़े का हुआ था ऑपरेशन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान राजकीय कृषि एवं पशुधन प्रक्षेत्र शाहंशाहपुर में 23 सितंबर को जिस बछड़े का लाइव ऑपरेशन देखा था उसकी मौत हो गई।
पीएम मोदी की मौजूदगी में बछड़े के ऑपरेशन के लिए पशुपालन विभाग ने काफी तैयारियां कर रखी थीं। ऑपरेशन का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया था। उसकी मौत कैसे हुई, इस बारे में फार्म अधीक्षक अशोक सिंह स्पष्ट उत्तर नहीं दे सके।
जिला पशुपालन अधिकारी बीबी सिंह ने बछड़े के मरने की पुष्टि की। हालांकि पशुपालन विभाग पहले से ही ऑपरेशन को लेकर काफी भ्रम फैलाए रखा। पहले तो ऑपरेशन के लिए चयनित पशु को गाय बताया गया लेकिन बाद में पता चला कि बछड़े का ऑपरेशन हुआ है।

..तो क्या विफल रहा ऑपरेशन
पीएम मोदी
ऑपरेशन के 20 दिन बाद बछड़े की मृत्यु ने पशु पालन विभाग पर सवाल खड़ा कर दिया है। क्या ऑपरेशन विफल रहा? जब जिला पशुपालन अधिकारी से यह सवाल पूछा गया तो वह कुछ भी बताने से बचते रहे।
उनका कहना था की बछड़े का की मृत्यु का कारण वह नहीं बता सकते क्योंकि वे कहीं बाहर हैं। आने पर ही इस संबंध में कोई जानकारी दे सकेंगे। मालूम हो कि ऑपरेशन के दौरान बछड़े के पेट से 15 से 20 किलो पॉलिथीन निकाली गई थी।
बताया जाता है कि नगर निगम वाराणसी से एक दर्जन बछड़े लाए गए थे लेकिन इसी काले रंग के बछड़े का ऑपरेशन हुआ था।