{"_id":"6aa50016e8c3b30f270a1058","slug":"operation-conviction-impact-399-offenders-convicted-in-267-cases-in-varanasi-zone-44-sentenced-to-life-impriso-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में अपराधियों पर शिकंजा: 267 मामलों में 399 अपराधी दोषी, 44 को उम्रकैद; ऑपरेशन कनविक्शन का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में अपराधियों पर शिकंजा: 267 मामलों में 399 अपराधी दोषी, 44 को उम्रकैद; ऑपरेशन कनविक्शन का असर
Sat, 12 Sep 2026 01:02 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:02 PM IST
सार
पूर्वांचल में अदालतों ने महज डेढ़ महीने में 267 मुकदमों में 399 दोषियों को सजा सुनाई है। एडीजी जोन नवीन अरोरा ने बताया कि ऑपरेशन कनविक्शन के तहत वाराणसी जोन पुलिस और अभियोजन पक्ष को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
विज्ञापन
Court room
- फोटो : Freepik
विस्तार
पूर्वांचल की कानून-व्यवस्था में खलल, महिलाओं से दुष्कर्म समेत संगीन जुर्म में शामिल 399 अपराधियों को दोषी पाया गया है। महज डेढ़ महीने में 29 जुलाई से 10 सितंबर तक अदालतों ने 267 मुकदमों में 399 दोषियों को सजा सुनाई है। इसमें 44 को उम्रकैद की सजा मिली है। सबसे अधिक जौनपुर में कोर्ट ने 122 दोषियों को सजा सुनाई।
विज्ञापन
वाराणसी जोन में हत्या, दुष्कर्म और लूट जैसी वारदात को अंजाम देने देने वाले जोन के विभिन्न जेलों में बंद हैं। एडीजी जोन नवीन अरोरा ने बताया कि ऑपरेशन कनविक्शन के तहत वाराणसी जोन पुलिस और अभियोजन पक्ष को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
विज्ञापन
सजा पाने वाले इन 399 अपराधियों की फेहरिस्त में हत्यारे, दुष्कर्मी और मासूम बच्चों का यौन शोषण करने वाले के आरोपी भी शामिल हैं। दहेज हत्या, रंगदारी, लूट, नकबजनी, पशु-तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामलों में है। 399 सजायाफ्ता दोषियों में से 297 अपराधियों को 7 साल से भी कम की सजा मिली है।
विज्ञापन