फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Opener Sachin Tendulkar's unbeaten 58 helped the Faculty of Social Sciences win by 7 wickets.

Sports News: टी-20 क्रिकेट...सलामी बल्लेबाज सचिन के नाबाद 58 रन की मदद से जीता सामाजिक विज्ञान संकाय

Sun, 12 Oct 2025 02:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 12 Oct 2025 02:25 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। क्रिकेट, हैंडबाॅल, जूडो सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मान के साथ प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
Opener Sachin Tendulkar's unbeaten 58 helped the Faculty of Social Sciences win by 7 wickets.
अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News in Hindi: अंतर संकाय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सामाजिक विज्ञान संकाय के सलामी बल्लेबाज सचिन की अर्द्धशतकीय पारी से टीम ने राजीव गांधी दक्षिणी परिसर की टीम को सात विकेट से हराकर दूसरे चक्र में प्रवेश कर लिया। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को एंफीथियेटर मैदान पर खेली गई।

विज्ञापन


उद्घाटन आईएमएस बीएचयू आयुर्वेद पंचकर्मा के विभागाध्यक्ष डॉ. जेपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। आयोजन सचिव डॉ. वैभव राय ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच सामाजिक विज्ञान संकाय और राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। 
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए राजीव गांधी दक्षिणी परिसर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाकर विपक्षी टीम को 79 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें जितेंद्र ने 17 और ऋषिकेश ने 16 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सामाजिक विज्ञान संकाय के राज ने सर्वाधिक 3 विकेट और विकास ने 2 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सचिन ने 58 और विकास ने 15 रनों बनाए। इसके साथ सोशल साइंस फैकल्टी ने सात विकेट से मैच जीत लिया। यह प्रतियोगिता 11 से 17 अक्तूबर तक होगी। इस मौके पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापरी, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. धीरेंद्र तिवारी, डॉ. रॉबिन, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. प्रियंका यादव मौजूद रहीं।

Opener Sachin Tendulkar's unbeaten 58 helped the Faculty of Social Sciences win by 7 wickets.
बास्केटबाॅल में स्वर्ण पदक विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला

आयुष और साहिल के 16-16 अंकों से जीती यूपी टीम
50वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में यूपी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। यूपी टीम में वाराणसी के दो खिलाड़ी आयुष कुमार और साहिल ने 16-16 अंक हासिल किए। प्रतियोगिता के फाइनल में यूपी टीम नेे झारखंड को 60-58 के स्कोर से हराया। यह प्रतियोगिता देहरादून में 4-10 अक्तूबर तक हुई। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर वाराणसी जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. एके सिंह, विभोर भृगुवंशी, राजेश तिवारी, कार्तिक राम, आशुतोष सिंह ने खुशी जताई है।

एथलेटिक्स में काशी के अभय ने जीता रजत
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लालपुर स्टेडियम खेल छात्रावास के छात्र अभय दूबे ने कांस्य पदक जीता है। 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर में खेली जा रही है। विकास इंटर काॅलेज के छात्र अभय कुमार दुबे ने यह सफलता 400 मीटर दौड़ 48.13 सेकंड मे पूरी हासिल की है। अभय उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी की देखरेख में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। आरएसओ विमला सिंह ने बधाई दी है। 

दो दिवसीय रिंग टेनिस रेफरी क्लीनिक शुरू
रिंग टेनिस एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय रेफरी क्लीनिक शनिवार की दोपहर लोहता के वाराणसी पब्लिक स्कूल शुरू हुई। उद्घाटन रिंग टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव केआरवी श्याम सुंदर ने किया। इसमें देश के 65 रेफरी हिस्सा ले रहे हैं। स्वागत मनीषा रानी, संचालन निलेश मिश्र, धन्यवाद ज्ञापन सपना मौर्या ने किया। 

Opener Sachin Tendulkar's unbeaten 58 helped the Faculty of Social Sciences win by 7 wickets.
कोच के साथ विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

स्केटिंग के फाइनल में पहुंचे 12 खिलाड़ी
जिलास्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग मुकाबले शनिवार की सुबह अस्सी के नए घाट पर हुए। इसमें तीन वर्गों में 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 12 खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। आयोजन सचिव और कोच एके अंसारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रुद्राक्ष, अरिंजय यादव, स्वास्तिक, हृदयांश श्रीवास्तव, निल देववंशी, मानस साहनी ने पहला स्थान हासिल किया। इसका फाइनल रविवार को सुबह आठ बजे अस्सी घाट पर होगा। इसमें 20 मीटर, 50 और 100 मीटर की प्रतियोगिता में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 

Opener Sachin Tendulkar's unbeaten 58 helped the Faculty of Social Sciences win by 7 wickets.
साइक्लिंग का अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

150 खिलाड़ियों ने किया साइक्लिंग का अभ्यास
एथलेटिक्स के 150 खिलाड़ियों को 10 किमी स्लो साइक्लिंग  का अभ्यास कराया गया। एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को इंजरी ज्यादा होती है। इससे बचने और पैरों की मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए शनिवार की शाम सिगरा स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच ने खिलाड़ियों को इंडयोरेंस और स्ट्रैंथनिक के लिए यह अभ्यास कराया। एथलेटिक्स कोच चंद्रभान यादव ने बताया कि एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लोवर पार्टस की मजबूती में स्लो साइक्लिंग कारगर है। अगर व्यक्ति रोज कुछ घंटे स्लो साइक्लिंग करे तो उसकी रनिंग पावर बढ़ेगी और खिलाड़ी को थकान भी नहीं होगी। 

Opener Sachin Tendulkar's unbeaten 58 helped the Faculty of Social Sciences win by 7 wickets.
प्रादेशिक कुश्ती की ट्राॅफी के साथ टीम मैनेजर। - फोटो : अमर उजाला

प्रादेशिक स्कूली कुश्ती के अंतिम दिन वाराणसी मंडल को मिले चार पदक
69वीं माध्यमिक स्कूली प्रादेशिक कुश्ती के अंतिम दिन वाराणसी मंडल के चार खिलाड़ियों ने पदक जीते। यूपी टीम के चयनकर्ता नाथूराम यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन सुबह खेले गए अंडर-19 फ्री स्टाइल कुश्ती के 86 किलो भारवर्ग में मयंक यादव और 92 किलो में हिमांशु यादव ने कांस्य पदक जीता। 

प्रादेशिक स्कूली कुश्ती के अंडर-17 जूनियर वर्ग के 65 किलो में आकाश यादव ने रजत और 71 किलो भारवर्ग में लालू यादव स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ बालक वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के क्वालिफाई कर लिया। इस मौके पर विकास यादव मौजूद रहे।

टीम मैनेजर ने ली स्कूली कुश्ती की ट्राॅफी
गोरखपुर में हुई कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को शनिवार को ट्रॉफी दी गई। इसमें अंडर-19 फ्री स्टाइल सीनियर वर्ग की विजेता और अंडर-14 फ्री स्टाइल सब जूनियर की उपविजेता ट्राॅफी वाराणसी के टीम मैनेजरों को दी गई। अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल की कुश्ती टीम ओवरऑल विजेता, अंडर-14 बालिका वर्ग में उपविजेता थी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन बालिका टीम जीतने के बाद पदक लेकर वाराणसी लौट गई। इसलिए टीम मैनेजर को ट्रॉफी सौंपी गई। 

शताब्दी वर्ष पर हॉकी के 4 वर्ग में खेलेंगे 180 खिलाड़ी
जिले में सात नवंबर को हॉकी शताब्दी वर्ष पर लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसमें जिले के 180 खिलाड़ी सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर्स वर्ग में खेलेंगे। हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. एके सिंह बताया कि प्रतियोगिता सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें बालक-बालिका के अलावा मास्टर्स वर्ग के मैच होंगे। मुख्य आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में होगा। 

प्रो. ब्रजेश बने क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में क्रीड़ा परिषद में प्रशासनिक फेरबदल किया है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि समाजशास्त्र विभाग के प्रो. ब्रजेश सिंह को क्रीड़ा परिषद का उपाध्यक्ष और अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. उर्जस्विता सिंह को सचिव नियुक्त किया है। 

पुलिस गेम्स के जूडो क्लस्टर में काशी के गौरव अाैर गाैरी ने जीते स्वर्ण पदक
10वीं अखिल भारतीय पुलिस गेम्स प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर में हुई। जम्मू और कश्मीर पुलिस की मेजबानी में हुई पुलिस गेम्स (जूडो क्लस्टर) में 60 किलो भारवर्ग में वाराणसी के गौरव मौर्या (आईटीबीपी) और गाैरी ने कराटे की कुमिते स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर काशी का मान बढ़ाया है।

सारनाथ निवासी गौरव ने क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड पुलिस को 5-7 से, सेमीफाइनल में असम राइफल्स को 6-7 से, और फाइनल में सीआरपीएफ के खिलाड़ी को 6-8 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके लिए गौरव ने ओडिशा में हुए नेशनल कैंप में रोज सात घंटे कुमिते का अभ्यास किया। उन्होंने बताया कि इस सफलता में परिवार, कोच और टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी इस जीत पर आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों ने बधाई दी है।

सीआरपीएफ में तैनात हैं गाैरी
अखिल भारतीय पुलिस गेम्स की महिला वर्ग की स्पर्धा में वाराणसी की गौरी पाठक ने कुमिते में स्वर्ण पदक जीता है। फुलवरिया निवासी गौरी पाठक सीआरपीएफ में तैनात है। उन्होंने इसके लिए ओडिशा शिविर में अभ्यास किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिला कराटे संघ के महासचिव दिलीप सैनी, किसलय मानव, ज्योति सिंह, शोभनाथ पटेल, अनिता सिंह ने बधाई दी है। गौरी ने महिला वर्ग की टीम वर्ग की स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed