फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Open office, did not walk in ghazipur

खुले कार्यालय, नहीं दिखी चहल-पहल

Mon, 20 Apr 2020 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Open office, did not walk in ghazipur
लाकडाउन में विकास भवन में 12 बजे पशु पालन विभाग में काम करते कर्मचारी। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कोविड-19 से बचाव के मद्देनजर पिछले एक महीने से जिले में बंद चल रहे सरकारी कार्यालय सोमवार से कुछ प्रतिबंधों के साथ खुले। हालांकि लॉकडाउन के चलते शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के कई कार्यालयों में चहल-पहल नहीं रही। अधिकांश कर्मचारी मास्क से मुंह ढंककर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दिखे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कुछ शर्तों के साथ सरकारी दफ्तरों को खोलने का आदेश जारी किया। इसके तहत, 30 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति में कामकाज किया जाना है। पहले दिन मुंह पर मास्क एवं गमछा लगाकर कर्मचारी कार्यालयों में आए। सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए उन्होंने सोशल डिस्टेंस का पालन किया हुआ था। कई कर्मचारी इस महामारी को लेकर चर्चा करते दिखे। लॉकडाउन के चलते आम लोगों के कार्यालय नहीं आने से इन कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। दिन में साढ़े 11 बजे बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में कुछ कर्मचारी उपस्थित थे, जो फाइल एवं कंप्यूटर पर काम करते रहे। 11.45 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में काम के सिलसिले में कोई बाहरी व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। 12 बजे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में कर्मचारी मुंह ढंककर कामकाज निपटा रहे थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र पंचायत के आवास लिपिक विनय कुमार राय ने कहा कि हम लोग ऊपर से मांगी जा रही सूचनाओं को तैयार करने में लगे हैं। महामारी से सभी लोग डरे हैं। काम करते समय हमारे अंदर भय बना रहता है कि आने वाला कौन व्यक्ति संक्रमित है और कौन नहीं, इसका हमें पता नहीं है। वैसे अपने स्तर से हम लोग सतर्कता बरत रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। हम सभी मास्क लगाकर एवं सेनेटाइजर का उपयोग कर रहे हैं। रजिस्ट्री कार्यालय खुला लेकिन ई-स्टैंप से रजिस्ट्री होनी है। मुहम्मदाबाद में ई-स्टैंप का किसी के पास लाइसेंस न होने से गाजीपुर जाकर ई-स्टैंप कराना पड़ेगा और लॉकडाउन के कारण गाजीपुर कोई नहीं जा सकेगा। भले ही रजिस्ट्री कार्यालय खुला लेकिन अभी रजिस्ट्री हो पाना काफी मुश्किल है। कमोवेश इसी तरह अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों में भी पहले दिन सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed