{"_id":"60f48b5d0de682248c2d1513","slug":"opd-will-start-in-bhu-mch-wing-from-today-high-risk-clinics-will-also-run-for-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः आज से बीएचयू एमसीएच विंग में चलेगी ओपीडी, बच्चों के लिए हाई रिस्क क्लीनिक भी चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः आज से बीएचयू एमसीएच विंग में चलेगी ओपीडी, बच्चों के लिए हाई रिस्क क्लीनिक भी चलेगी
Mon, 19 Jul 2021 01:43 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:43 AM IST
सार
बीएचयू अस्पताल में एमएस ऑफिस के बगल में बने एमसीएच विंग का बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के अगले दिन यहां फाल्स सीलिंग गिर गई थी। इसके बाद से उसे बनवाने के बाद शनिवार को ही अस्पताल प्रशासन ने यहां सोमवार से ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
बीएचयू एमसीएच विंग में लगाया जा रहा बेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में 100 बेड वाले एमसीएच विंग में सोमवार से स्त्री रोग विभाग की ओपीडी चलाई जाएगी। रविवार को बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि यहां डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी के साथ ही अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां महिलाओं के लिए पर्चा काउंटर की भी व्यवस्था की गई है, जिससे पंजीकरण में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में एमएस ऑफिस के बगल में बने एमसीएच विंग का बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के अगले दिन यहां फाल्स सीलिंग गिर गई थी। इसके बाद से उसे बनवाने के बाद शनिवार को ही अस्पताल प्रशासन ने यहां सोमवार से ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
इसके तहत अब तक न्यू ओपीडी के कमरा नंबर 105 में चल रही प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओपीडी 19 जुलाई से एमसीएच विंग में चलेगी। इसके साथ ही गंभीर नवजात बच्चों के लिए भी हाई रिस्क क्लीनिक चलाई जाएगी।
विज्ञापन