फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   opd suspended

महमूरगंज के निजि अस्पताल में ओपीडी और भर्ती पर लगाई रोक

Mon, 20 Apr 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
opd suspended
महमूरगंज के निजि अस्पताल में ओपीडी और भर्ती पर लगाई रोक
विज्ञापन

पितरकुंडा निवासी जिस मरीज में शनिवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी, उसने बीएचयू जाने से पहले महमूरगंज के गैलेक्सी अस्पताल में इलाज कराया था। अगले आदेश तक गैलेक्सी अस्पताल में नई भर्ती और ओपीडी पर रोक लगा दी गई है। पहले से जो मरीज भर्ती हैं, उनका इलाज किया जाएगा। पितरकुंडा निवासी सुपारी के व्यापारी के निजी अस्पताल में इलाज कराने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जांच के बाद फैसला लिया।

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि संबंधित मरीज ने मेदांता हॉस्पिटल नई दिल्ली से इलाज कराने के बाद महमूरगंज स्थित गैलेक्सी अस्पताल में भी इलाज कराया था। कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुसार ऐसे मरीज, जिसमें कोरोना की पुष्टि होती है। वह जहां भी जांच और इलाज कराए रहते हैं। एहतियात के तौर पर वहां भी सतर्कता बरती जाती है। बताया कि गैलेक्सी हॉस्पिटल में संबंधित मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिया जाएगा। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने तक गैलेक्सी अस्पताल में फिलहाल नई भर्ती नहीं होगी। ओपीडी सेवा भी ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed