फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   opd full in BHU

दस तक ओपीडी फुल, मरीजों होंगे परेशान

Sun, 01 Nov 2020 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
opd full in BHU
सस्ता और बेहतर इलाज की आस लगाए हर दिन बड़ी संख्या में मरीज बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी में आते हैं। आनलाइन ओपीडी की बाध्यता के चलते मरीजों को उन्हें बड़ी सांसत झेलनी पड़ती है। इसमें कुछ तो निराश लौट जाते हैं जबकि कुछ अन्य अस्पतालों में जाकर दिखाते हैं। मरीजों की संख्या इतनी अधिक हैं कि नवंबर में अगले दस दिन तक आधे से अधिक विभागों की ओपीडी में जगह नहीं बची है। यहां सभी स्लॉट पहले से ही बुक हैं, ऐसे में उनकी परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना काल में बंद चल रही अस्पताल की ओपीडी दस अगस्त से आनलाइन ओपीडी चल रही है। यहां विभागवार 50-50 मरीज देखे जा रहे हैं। नियमानुसार आनलाइन बुकिंग वालों को ही देखा जा रहा है।
विज्ञापन

इन विभागों में नहीं जगह
अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी विभाग में 14 नवंबर तक जगह नहीं हैं। इसके अलावा कार्डियोलॉजी, डरमेटोलॉजी, जनरल मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट में भी दस नवंबर तक सभी स्लॉट पहले से ही बुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी ही मरीजों का एकमात्र सहारा
जिन मरीजों को आनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। अब उनके सामने इमरजेंसी में डॉक्टर को दिखाने का ही एक विकल्प है। अगर बीएचयू की ओर से ओपीडी में बुकिंग की सीमा को बढ़ाई जाए तो थोड़ी सहूलियत मिल सकती है। जिससे कि बड़ी संख्या में मरीज डॉक्टर को दिखा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed