फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Only a portion of the online offerings

ऑनलाइन प्रसाद में सिर्फ एक पेड़ा

Wed, 01 Apr 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Wed, 01 Apr 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Only a portion of the online offerings
अमेरिकी कंपनी क्लाउड डाटा लैब्स की तकनीकी मदद से संचालित फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया और मलय परीखा की साझेदारी वाली कंपनी डीओटी ई-साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के ऑनलाइन प्रसाद के तीन तरह के पैकेट मिले हैं। कुछ में सिर्फ एक पेड़ा है तो कुछ में तीन।
विज्ञापन


ड्राईफूट्स के प्रसाद का भी पैकेट मिला है। इस कंपनी का काम अभी तक शुरू न होने का दावा खुद मुख्य कार्यपालक अधिकारी कर रहे थे लेकिन मंगलवार की दोपहर ऑनलाइन प्रसाद के ये पैकेट खुफिया विभाग के हाथ लग गए। पूछताछ में कर्मियों ने बताया कि नागपुर, मुंबई के दफ्तरों से भेजी जाने वाली भक्तों की सूची के आधार पर प्रसाद ब्लू डार्ट कुरियर से भेजा जाता है।
विज्ञापन


हालांकि कर्मचारियों ने पूछताछ में सफाई भी दी कि अभी ट्रायल के तौर पर सिर्फ एमडी के रिश्तेदारों और अन्य करीबियों को ही ऑनलाइन प्रसाद भेजा जा रहा है। उधर, ऑनलाइन भक्ति वेबसाइट के दफ्तर में पूछताछ करने वाली टीम के बारे में एएसपी (ज्ञानवापी सुरक्षा) राकेश कुमार ने अनभिज्ञता जताई। कहा कि वो कौन लोग थे उन्हें नहीं पता। बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन पूजा, आरती और प्रसाद वितरण के करार से पहले विवादों में घिरी फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया की कंपनी के दफ्तर से प्रसाद की पैकिंग और बुकिंग के प्रमाण मंगलवार को मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादे लिबास में कंपनी के दफ्तर में पहुंचे आठ अधिकारियों, कर्मचारियों ने वहां के कर्मचारियों से आधे घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद खुफिया विभाग के अधिकारी प्रसाद का पैक डिब्बा साथ ले गए। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने सरस्वती फाटक स्थित विश्वनाथ मंदिर कार्यालय के उत्तर स्थित स्टेट बैंक की शाखा से लगे भवन में चल रहे कंपनी के कार्यालय में दोपहर करीब 1:10 बजे प्रसाद की बुकिंग से जुड़ी जानकारी के लिए पूछताछ की। सात इंच लंबा और पांच इंच चौड़ा आई भक्ति के प्रिंट डिब्बे में प्रसाद की पैकिंग पाई गई।

आईभक्ति के डिब्बे को खोलवाकर अफसरों ने उसमें प्रसाद के नाम पर रखी वस्तुओं की सूची भी बनाई। इसके कुछ डिब्बों में एक पेड़ा, को कुछ में तीन पेड़ा के अलावा रुद्राक्ष का एक दाना, छोटी चुनरी, बाबा विश्वनाथ का चित्र, मौली, भस्मी, एक छोटे आकार के पन्ने पर छपे विश्वनाथाष्टक मंत्र को रखा हुआ पाया गया। यहां कंपनी के दो कर्मचारियों की तैनाती की जानकारी दी गई।


वेबसाइट पर इस ऑनलाइन प्रसाद की कीमत 550 रुपये दी गई है। जबकि पैकेट में मिली प्रसाद सामग्री के आधार पर इसकी कीमत कितनी हो सकती है, अंदाजा लगाया जा सकता है। कवर पैक डिब्बा के भीतर एक थैली भी लगाई गई है। इसके अलावा ब्रेकवल प्लास्टिक पैक अलग से प्रसाद के लिए दिया गया है। पूछताछ में कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि अभी प्रसाद सिर्फ एमडी डिनो मोरिया और मलय के रिश्तेदारों और परिचितों को ट्रायल के तौर पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed