फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Online Survey of Male-Dominated Picture Persist in Household Decision Women Hold Sway in Kitchen and Traditio

ऑनलाइन सर्वे: घर के फैसलों में आज भी ‘पुरुष प्रधान’ तस्वीर, रसोई और परंपराओं में महिलाओं का दबदबा

Sat, 28 Mar 2026 10:38 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Mar 2026 10:38 AM IST
सार

Varanasi News: नवरात्र स्पेशल फॉर्म के जरिये किए गए सर्वे में आज भी घर के फैसलों में ‘पुरुष प्रधान’ तस्वीर दिखी। वहीं रसोई और परंपराओं में महिलाओं का दबदबा है।

विज्ञापन
Online Survey of Male-Dominated Picture Persist in Household Decision Women Hold Sway in  Kitchen and Traditio
पुरुष महिला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र स्पेशल फॉर्म के जरिये किए गए इस सर्वे में कुल 622 लोगों ने हिस्सा लिया। सर्वे में परिवार के भीतर अलग-अलग तरह के फैसलों को लेकर सवाल पूछे गए, जैसे बच्चों की पढ़ाई, निवेश, शादी-ब्याह, खानपान, कपड़े और सामाजिक परंपराएं। जवाबों ने घर की असल सत्ता का दिलचस्प संतुलन सामने रखा।

विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक और भविष्य से जुड़े फैसलों में पुरुषों का दबदबा साफ दिखा। निवेश से जुड़े फैसलों में 78.6% लोगों ने माना कि पुरुष अंतिम निर्णय लेते हैं। इसी तरह, अखबार कौन सा आएगा, इस पर 75.7% ने पुरुषों को जिम्मेदार बताया। नौकरी से जुड़े फैसलों में 69.8% और बच्चों की पढ़ाई में 67.4% मामलों में भी पुरुष आगे रहे। 
विज्ञापन


शादी-ब्याह (63.7%) और बीमारी में इलाज (63.5%) जैसे अहम फैसलों में भी पुरुषों की भूमिका प्रमुख रही। वहीं, घरेलू जीवन से जुड़े मामलों में महिलाओं की मजबूत पकड़ नजर आई। घर में क्या खाना बनेगा, इस सवाल पर 74% लोगों ने महिलाओं को निर्णायक बताया। कपड़े क्या पहने जाएंगे, इसमें 61.3% मामलों में महिलाओं की राय अंतिम रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi: अस्सी घाट पर 50 से ज्यादा दर्शनार्थियों से गंगा आरती में कुर्सी पर बैठाने के नाम पर वसूली, जांच शुरू

खास बात यह रही कि घूंघट और दहेज जैसे सामाजिक व परंपरागत मुद्दों पर भी 60.8% मामलों में महिलाओं की भूमिका अहम बताई गई। कुछ फैसलों में मुकाबला काफी करीबी रहा। नई कार का रंग तय करने में 53.5% ने पुरुषों और 46.5% ने महिलाओं को जिम्मेदार बताया।

सर्वे के प्रमुख आंकड़े

नई कार का रंग कौन तय करता है

  • पुरुष : 333 (53.5%)
  • महिला : 289 (46.5%)


बच्चों की पढ़ाई

  • पुरुष : 419 (67.4%)
  • महिला : 203 (32.6%)


खाना क्या बनेगा

  • महिला : 460 (74%)
  • पुरुष : 162 (26%)

कपड़े क्या पहनेंगे

  • महिला : 381 (61.3%)
  • पुरुष : 241 (38.7%)
इन्वेस्टमेंट कहां होगा
  • पुरुष : 489 (78.6%)
  • महिला : 133 (21.4%)
शादी-ब्याह के फैसले
  • पुरुष : 396 (63.7%)
  • महिला : 226 (36.3%)

नौकरी का फैसला

  • पुरुष : 434 (69.8%)
  • महिला : 188 (30.2%)

बीमारी में इलाज का निर्णय

  • पुरुष : 395 (63.5%)
  • महिला : 227 (36.5%)

घूंघट/दहेज पर फैसला

  • महिला : 378 (60.8%)
  • पुरुष : 244 (39.2%)

अखबार कौन सा आएगा

  • पुरुष : 471 (75.7%)
  • महिला : 151 (24.3%)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed