फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh SP action Aharoula and Atauliya SHO suspended for negligence in investigations

आजमगढ़ में एसपी सख्त: विवेचनाओं में लापरवाही पर अहरौला, अतरौलिया थानाध्यक्ष निलंबित, आदेशों की अवहेलना का आरोप

Tue, 15 Sep 2026 10:22 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 15 Sep 2026 10:22 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में एसपी ने विवेचनाओं में लापरवाही पर अहरौला और अतरौलिया थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। दोनों पर समय से मामलों का निस्तारण नहीं करने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का आरोप है। 

विज्ञापन
Azamgarh SP action Aharoula and Atauliya SHO suspended for negligence in investigations
निलंबित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

आजमगढ़ जिले में विवेचनाओं को लंबित रखने और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने अहरौला और अतरौलिया थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस विभाग ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि अहरौला थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक मंतोष सिंह और अतरौलिया थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक देवेंद्र नाथ दुबे पर अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता बरतने का आरोप है। दोनों अधिकारियों ने थाना स्तर पर नियुक्ति के दौरान कई विवेचनाओं को लंबित रखा। निर्धारित समय सीमा के भीतर मामलों का निस्तारण करने में भी अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन


इसके अलावा उच्चाधिकारियों की ओर से समय-समय पर दिए गए आदेश और निर्देशों के अनुपालन में भी लापरवाही बरतने की बात सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दोनों थानाध्यक्षों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिसकर्मियों की ओर से अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही सामने आने पर आगे भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इसके साथ ही चार उपनिरीक्षकों को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही एक महिला उपनिरीक्षक समेत दो उपनिरीक्षकों की भी नई तैनाती की गई है। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार दुबे का पुलिस लाइन से स्थानांतरण कर उन्हें थानाध्यक्ष अतरौलिया बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक राम किशोर शर्मा, जो प्रभार चौकी ब्रह्मस्थान, थाना कोतवाली में तैनात थे, को थानाध्यक्ष अहरौला की जिम्मेदारी दी गई है। 

इसी क्रम में उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्र को थानाध्यक्ष जहानागंज से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष बिलरियागंज बनाया गया है। जबकि उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्र, जो थानाध्यक्ष बिलरियागंज के पद पर तैनात थे, अब थानाध्यक्ष जहानागंज का कार्यभार संभालेंगे।

इसे भी पढ़ें; यूपी में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत, छह घायल

इसके अलावा महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी का पुलिस लाइन से स्थानांतरण कर उन्हें प्रभारी चौकी ब्रह्मस्थान, थाना कोतवाली नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक मो. सत्तार को पुलिस लाइन से थाना मुबारकपुर भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed