फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Online space quiz competition started towards ISRO for to see Chandrayaan mission with PM Modi

पीएम मोदी के साथ चंद्रयान मिशन- 2 देखने का मौका, 10 मिनट में देने होंगे सिर्फ 20 सवालों के जवाब

Sat, 10 Aug 2019 04:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Aug 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Online space quiz competition started towards ISRO for to see Chandrayaan mission with PM Modi
चंद्रयान 2 और पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

चंद्रयान मिशन की सफलता पर इसरो की ओर ऑनलाइन अंतरिक्ष क्विज प्रतियोगिता शुरू की जा रही है। इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे पीएम मोदी के साथ बैठकर चंद्रयान-2 को चांद पर उतरते हुए देख सकेंगे। क्विज प्रतियोगिता शुक्रवार 9 अगस्त की रात 12 बजे से शुरू हो गई है और 20 अगस्त तक चलेगी।

विज्ञापन


अंतरिक्ष प्रोग्राम पर जागरूकता के लिए इस क्विज का आयोजन इसरो कर रहा है। इसलिए सबसे पहले mygov.in पर जाकर एक अकाउंट बनाना होगा। एक एकाउंट होल्डर को एक बार ही क्विज में भागीदारी का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


क्विज प्रतियोगिता में दस मिनट यानी 600 सेकेंड में 20 सवालों का जवाब देना होगा। जैसे ही स्टार्ट बटन दबाएंगे समय शुरू हो जाएगा। एक बार क्विज शुरू होने के बाद उसे पाज नहीं किया जा सकता है। अगर किसी सवाल का जवाब नहीं आता तो उसे छोड़कर आगे बढ़ सकते हैं। बाद में छोड़े गए सवाल पर दोबारा भी लौटा जा सकता है। सबसे कम समय में सबसे ज्यादा सही जवाब देने वाले ही क्विज के विजेता होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर बराबर समय और अंक वाले छात्रों की संख्या ज्यादा हुई तो उनका चुनाव कंप्यूटर की मदद से लकी ड्रा की तरह किया जाएगा। सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले हर प्रदेश के दो-दो छात्रों कक्षा 8 से 10 तक को इसरो के बंगलोर स्थित सेंटर पर बुलाया जाएगा। जहां वह पीएम मोदी के साथ बैठकर चंद्रयान-2 को चंद्रमा पर उतरते देख सकेंगे।

क्विज का समय खत्म होने पर रिजल्ट की घोषणा से पहले शार्ट लिस्ट किये गए छात्रों को अपने माता-पिता का नाम लिखा एड्रेस प्रूफ  और हलफ नामा के साथ स्कूल से जारी प्रमाण पत्र  जमा करना होगा। हलफ नामा का फार्मेट भी शार्ट लिस्ट किए गए छात्रों से शेयर किया जाएगा।

इसरो ने क्विज में भाग लेने वाले बच्चों के माता-पिता से उम्मीद की है कि वह सवालों का जवाब देने के लिए अपने बच्चों की मदद नहीं करेंगे। वह केवल सवाल नहीं समझ आने या उसके अनुवाद में मदद करें। क्विज में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को सर्टिफि केट भी दिया जाएगा। यह सर्टिफि केट वेबसाइट के डाउनलोड सेक्शन से डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed