फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   online registration in OPD of government hospitals

सरकारी अस्पतालों में कम होगी झंझट, ओपीडी के लिए लगा सकेंगे ऑनलाइन नंबर

Fri, 04 Aug 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 04 Aug 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
online registration in OPD of government hospitals
डेमो - फोटो : demo pic
सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को अब डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऐसे मरीज घर बैठे ओपीडी में नंबर लगवा सकेंगे। सरकार के ई हॉस्पिटल की मुहिम में बनारस का मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा जुड़ गया है।
विज्ञापन


इसके तहत पहले चरण में 40 कंप्यूटर मंगाए जा रहे हैं, जो ओपीडी के साथ ही वार्डों में लगाए जाएंगे। अस्पताल में ई-मेडिसीन डिस्पले बोर्ड भी लगाया जाएगा।
मंडलीय अस्पताल में बनारस और आसपास के जिलों के मरीज आते हैं। इसमें बनारस के बाहर से आने वाले मरीज सुबह आठ बजे के पहले ही अस्पताल आ जाते हैं।

इसमें जहां पर्ची कटवाने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है वहीं ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए भी इंतजार करना पड़ता है। मरीजों की सहूलियत को देखते हुए अब ऑनलाइन नंबर लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


इसके तहत मंडलीय अस्पताल में 40 कंप्यूटर मंगवाए जा रहे हैं, जिसे ओपीडी, वार्ड में रखा जाएगा। इसके माध्यम से मरीज संबंधित चिकित्सक की ओपीडी के लिए नंबर लगा सकेंगे और यहां आने पर उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक उसी नंबर के आधार पर उनका इलाज कर सकेंगे। इसके अलावा वार्डों में भर्ती मरीजों का हर ब्योरा भी कंप्यूटर में दर्ज होगा, जिसे कभी भी देखा जा सकेगा। इसमें उनका क्या इलाज हुआ, कौन सी जांच हुई, कब डिस्चार्ज हुए, सब जानकारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed