{"_id":"586c065f4f1c1b4d56159a95","slug":"online-payment-for-uttariya-and-also-safa","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरीय और साफा का पेमेंट भी ऑनलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरीय और साफा का पेमेंट भी ऑनलाइन
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 04 Jan 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
जाॉब बीएचयू
- फोटो : cpstown
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 22 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील का असर है कि पूरा विश्वविद्यालय कैशलेस हो चुका है। एक ओर से विश्वविद्यालय के विद्यार्थी पीएम के मुहिम को आगे बढ़ाने में जुटे हैं, वहीं विश्वविद्यालय भी कैशलेस को पूरी तरह से तरजीह देने में जुट गया है। बीएचयू में 16 जनवरी को होने जा रहे दीक्षांत समारोह में उत्तरीय और साफा की फीस पेमेंट के लिए भी कैशलेस की सुविधा दी गई है। उत्तरीय और साफा के लिए लिया जाने वाला शुल्क विद्यार्थी चाहें तो कैश के इतर चेक से या फिर ऑनलाइन कर सकते हैं।
बीएचयू का 99वां दीक्षांत समारोह 16 जनवरी को है। समारोह में स्नातक पारंपरिक परिधान में उपाधि ग्रहण करेंगे। छात्रों के लिए सफेद कुर्ता पायजामा/ धोती और छात्राओं के लिए लाल बार्डर के साथ सफेद साड़ी या फिर सफेद कुर्ता व पायजामा निर्धारित है। विश्वविद्यालय की ओर से उत्तरीय और साफा दिया जाएगा। इसके लिए 161 रुपये शुल्क देने होंगे। उत्तरी व साफा का वितरण 14 व 15 जनवरी को होगा। कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के अनुसार बीएचयू के सभी फीस काउंटर पर भी स्वाइप मशीन उपलब्ध है ताकि छात्र आनलाइन पेमेंट कर सकें। साथ ही सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रामा सेंटर की तरह ही जल्द परिसर स्थिति श्री विश्वनाथ मंदिर को भी जल्द कैशलेस किया जाएगा।