{"_id":"66a2df03a3febf3afe03c9c4","slug":"online-booking-of-sugam-darshan-online-booking-of-sugam-darshan-started-in-kashi-vishwanath-varanasi-news-c-20-vns1056-674933-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Online Booking of Sugam Darshan:काशी विश्वनाथ में सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Online Booking of Sugam Darshan:काशी विश्वनाथ में सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। ऑनलाइन बुकिंग शुरू होते ही शुरू के स्लॉट फुल हो गए। मंदिर प्रशासन ने भोर में चार बजे से शाम सात बजे तक सुगम दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग को शुरू किया है। पहले चरण में दो दिनों का ही स्लॉट खोला गया है।
सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ के सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग के लिए 27 और 28 जुलाई की तारीख का स्लॉट खोला गया है। 27 जुलाई को अनवरत 12 घंटे तक सुगम दर्शन की ऑनलाइन व्यवस्था है। हर स्लॉट में 100 सीटें सुगम दर्शन के लिए रखी गईं हैं। 12 सौ सीटों में से अब महज 127 सीटें ही खाली हैं। वहीं 28 जुलाई के लिए सुगम दर्शन की सुबह चार बजे से दो बजे तक की 700 सीटें फुल हो चुकी हैं और बाकी के स्लॉट में महज 207 सीटें ही बची हैं।