फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   onion price

प्याज के भाव में ‘नरमी’ की उम्मीद

Fri, 04 Oct 2019 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
onion price
वाराणसी। प्याज के थोक और फुटकर दाम में एक दो दिन में गिरावट आ सकती है। इसका कारण देसावर (जिन क्षेत्रों से सामान आता है) में प्याज के भाव में कमी आना है। बाजार के जानकारों के अनुसार, यह गिरावट 5-10 रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन

जमाखोरों पर केंद्र सरकार की सख्ती और पड़ोसी देशों को किए जाने वाले निर्यात पर नियंत्रण का असर प्याज के भाव पर दिखने लगा है। नासिक में प्याज के दाम 20 से 25 रुपये पहुंच गए हैं। इसका असर जल्द ही पूर्वांचल के थोक और फुटकर बाजार पर दिखेगा। प्याज की नई खेप पहुंचने पर यहां भी मूल्य में गिरावट आएगी। अभी मंडी में प्याज के दाम 35 से 40 रुपये किलो हैं। इसकी वजह से फुटकर बाजार में भी प्याज के दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन

आम लोगों को सस्ता प्याज उपलब्ध कराने का दावा करने वाले मंडी परिषद के विक्रय केंद्र पर ही दामों पर नियंत्रण नहीं है। चार दिन पहले 32 रुपये किलो से बिक्री की शुरुआत हुई और गुरुवार को दाम 40 रुपये किलो तक पहुंच गए। इससे विक्रय केंद्र पहुंचने वाले उपभोक्ता निराश हैं। कई उपभोक्ता बिना प्याज लिए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed