फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ongoing preparations, Hariyali Teej will be unique

चल रही तैयारी, निराली होगी हरियाली तीज

Mon, 26 Jul 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ongoing preparations, Hariyali Teej will be unique
सावन में बारिश की फुहारें, झूला झूलने को बेताब मन और सखियों संग हंसी ठिठोली। चारों ओर हरियाली से मन भी सावन के उत्साह व उल्लास में सराबोर होने को बेताब है। हरियाली तीज 11 अगस्त को मनाई जाएगी। महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोई घर पर सखियों संग झूला झूलने की तैयारी कर रहा है, तो कोई मायके में भाभी संग तीज की खुशियां मनाने की तैयारी में जुटा है। मस्ती, उल्लास और उमंग के इस त्योहार में महिलाएं अखंड सुहाग की कामना के लिए निर्जला व्रत भी रखेंगी। व्रत के पहले महिलाएं परिधान, गहने और साज-शृंगार की तैयारी में जुट गई हैं। तीज पर साड़ी की मैचिंग की चूड़ी ली जा रही है। तो कई महिलाएं गहनों की सफाई करवा रही हैं। बेटी के ससुराल में सिंधारा भेेजने के लिए माताएं ड्राई फ्रूट और मिठाइयां तैयार करवा रही हैं। कई जगह परंपरा है कि बहू अपना पहला तीज मायके में मनाती है। ऐसे में सास भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। बाजारों में रेडिमेड घेवर की खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

हरियाली तीज का त्योहार बेहद खास है। शादी से पहले केवल झूला झूलने तक ही सीमित थी। इस बार सखियों व भाभियों संग व्रत रखूंगी।
- अंशिका अग्रवाल
हरियाली तीज को लेकर सखियों के साथ प्लानिंग कर ली है। शहर में बाग नहीं है। ऐसे में घर के बगीचे में सहेलियों संग झूला झूलेंगे और तीज मनाएंगे।
- अनिता अग्रवाल
तीज पर विवाहिता अखंड सुहाग की कामना कर व्रत रखती हैं। मेरे लिए यह व्रत बहुत खास होता है। घर पर दोस्तों के साथ मस्ती की जाएगी।
- आभा भुवालका
तैयारियां शुरू कर दी हैं। मायके में तो तीज पर सखियों संग खूब मस्ती करते थे। ससुराल में ननद और भाभियों त्योहार मनाया जाएगा।
- अर्चना अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed