{"_id":"6604580028769612ab0ad5e9","slug":"one-young-man-died-in-road-accident-and-one-injured-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सड़क हादसे में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल, अनियंत्रित बाइक से हुई थी भीषण टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सड़क हादसे में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल, अनियंत्रित बाइक से हुई थी भीषण टक्कर
Wed, 27 Mar 2024 11:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:02 PM IST
सार
Varanasi News: हाथी बाजार के पहले नहर की पुलिया के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक से दोनों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार ले गई, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार के पास सड़क हादसे में होली के दिन घायल शुभम पटेल (23) की इलाज के दौरान बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में बुधवार को मौत हो गई। वहीं, घायल चचेरे भाई का निजी अस्पताल उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
महंगीपुर निवासी शुभम सोमवार सुबह चचेरे भाई प्रबोध (28) के साथ बाइक से भाऊपुर से घर लौट रहा था। हाथी बाजार के पहले नहर की पुलिया के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार ले गई, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, मौत के बाद परिजनों ने शुभम का अंतिम संस्कार कर दिया। दो भाइयों में शुभम सबसे बड़ा था। बेटे की मौत के बाद से मां लालती देवी बेसुध हो गईं।