फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One year diploma course in agriculture will start in Sampurnanand there will be protection of cultivable land in Sanskrit colleges in varanasi

वाराणसीः संपूर्णानंद में शुरू होगा कृषि में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम, संस्कृत महाविद्यालयों में कृषि योग्य भूमि का हो सकेगा संरक्षण 

Sat, 27 Nov 2021 11:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Nov 2021 11:20 PM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत विद्यार्थियों के लिए रोजगार और संस्कृत के व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए एक वर्षीय कृषि डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
One year diploma course in agriculture will start in Sampurnanand there will be protection of cultivable land in Sanskrit colleges in varanasi
sampurnanand university - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नए सत्र से कृषि में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम का संचालन किया जाएगा। संस्कृत वांग्मय के आधार पर कृषि शास्त्र में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संस्कृत भारती ने तैयार किया है। इससे क्षेत्रीय लोगों में संस्कृत शास्त्र में निहित कृषि शास्त्र के ज्ञान में अभिवृद्धि और अभिरुचि होगी।

विज्ञापन


छात्रों को रोजगार और संस्कृत महाविद्यालयों में कृषि योग्य भूमि का संरक्षण भी होगा।  कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि संस्कृत महाविद्यालयों के पास 10 से 30 एकड़ भूमि कृषि योग्य है। इसमें भारतीय कृषि पद्धति से संस्कृत शास्त्रों या संस्कृत वांग्मय में कृषि कराने की जो पद्धति निहित है उसी के अनुसार संस्कृत भारती और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने कृषि में डिप्लोमा पाठ्यक्रम तैयार किया है।
विज्ञापन


संस्कृत भारती के अखिल भारतीय महासचिव श्रीशदेव पुजारी संस्कृत विद्यार्थियों के लिए रोजगार और संस्कृत के व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए एक वर्षीय कृषि डिप्लोमा प्रारंभ करने के लिए सहयोग दे रहे हैं। कुलपति ने बताया कि पाठ्यक्रम में तकनीकी मुद्दों के ज्ञान और कृषि में अध्ययन को आरक्षित करना है। इस कोर्स में छात्र खेती और पशुधन प्रबंधन जैसे कि खेतों में चल रहे कीट, जलवायु और बुनियादी प्रबंधन प्रथाओं से निपटने वाले विषयों का अध्ययन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed