फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One-sided information in history books is increasing the tendency of division among students.

Varanasi News: इतिहास की किताबों में एकतरफा जानकारी से छात्रों में बढ़ रही बंटवारे की प्रवृत्ति

Sat, 02 May 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
One-sided information in history books is increasing the tendency of division among students.
वाराणसी में बीएचयू और डीयू के प्रोफेसर्स की एक कार्यशाला में बीएचयू की इमिरेट्स प्रोफेसर और इंस्टीट्यूट ऑफ हिस्ट्री की निदेशक अरुणा सिन्हा ने कहा कि एकतरफा या गलत जानकारी परोसने से छात्रों में बंटवारे की प्रवृत्तियां जन्म ले रहीं हैं। ये भी अंदेशा जताया कि वास्तविक ऐतिहासिक संदर्भों के गुम होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

इतिहास और इतिहास लेखन विषय पर पांच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला में उन्होंने कहा कि इतिहास की पाठ्य-पुस्तकों को राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रखते हुए तथ्यों, प्रमाणों और बहु-दृष्टिकोणों के आधार पर तैयार किया जाना चाहिए। बदलावों से इतिहास का एक ऐसा संस्करण पेश किया जा रहा है जो एकतरफा है और देश की बहुसांस्कृतिक विरासत की अनदेखी करता है।
विज्ञापन


---
सत्ता परिवर्तन के साथ ही बदलते हैं इतिहास के कोर्स
मुख्य वक्ता डीयू के डॉ. प्रतीक कुमार ने कहा कि केंद्र में सत्ता परिवर्तन के साथ ही इतिहास के कोर्स में बदलाव देखे गए हैं। जहां एक पक्ष इसे तथ्यों का शुद्धिकरण कहता है। वहीं, दूसरा पक्ष इसे इतिहास का भगवाकरण या वैचारिक संकीर्णता का नाम देता है। स्वतंत्रता के बाद से ही भारत में शिक्षा और खासकर इतिहास की पाठ्यपुस्तकों का स्वरूप केवल शैक्षणिक विषय न रहकर वैचारिक और राजनीतिक विमर्श का केंद्र रहा है। आजादी के बाद भारतीय इतिहास लेखन में आर सी मजूमदार का योगदान बेहतर था। इतिहास लेखन केवल घटनाओं का वर्णन नहीं, बल्कि उनके संदर्भ, कारण और प्रभाव की गहन पड़ताल भी है। डॉ. प्रतीक कुमार ने कहा कि राजनीतिक प्रभाव और कुछ निहित महत्वाकांक्षाओं के कारण किताबों के निर्धारण में भ्रामक तथ्यों को प्रमुखता दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed