{"_id":"4029bca5d38a916cac22606fd820b85d","slug":"one-seat-mped-ten-favorites-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" एमपीएड की एक सीट पर दस दावेदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीएड की एक सीट पर दस दावेदार
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी (ब्यूरो)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एमपीएड में दाखिले के लिए इस बार एक सीट पर दस दावेदार हैं। कुल तीस सीटों के सापेक्ष 302 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा के बाद सोमवार से परिसर के मैदान में दो दिवसीय शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया।
काशी विद्यापीठ परिसर के अलावा किसी भी संबद्ध कॉलेज में एमपीएड पाठ्यक्रम नहीं है। यही कारण है कि इसकी प्रवेश परीक्षा में हर साल आवेदकों की संख्या काफी अधिक होती है।
विज्ञापन
शारीरिक दक्षता परीक्षा में पहले दिन 150 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। परिसर स्थित खेल मैदान में यह परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने दौड़ सहित अन्य प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर अपना दावा मजबूत किया।
विज्ञापन
विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार गौतम ने बताया कि मंगलवार को भी यह परीक्षा होगी। इसके बाद छात्रों की सूची परीक्षा नियंत्रक को भेज दी जाएगी।