फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One person was injured, six animals died, 14 houses and four cattle sheds were damaged in Wednesday's storm.

Varanasi News: बुधवार की आंधी में एक व्यक्ति घायल, छह पशुओं की मौत, 14 मकान और 4 पशुबाड़े हुए क्षतिग्रस्त

Fri, 15 May 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
One person was injured, six animals died, 14 houses and four cattle sheds were damaged in Wednesday's storm.
वाराणसी। बुधवार को आई तेज आंधी के बाद बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने नुकसान का आकलन कराया। आंधी में एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं, छह पशुओं की मौत हो गई और 14 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा चार पशुबाड़ों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

तहसील सदर के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में पावर हाउस के सामने स्थित एक निर्माणाधीन मकान की दीवार और छज्जा अचानक सुनील विश्वकर्मा के मकान पर गिर गया। इससे मोहित विश्वकर्मा घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके अलावा रमना गांव निवासी बबलू यादव की एक भैंस की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। इसी क्षेत्र में दो मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। तहसील राजातालाब के लक्षापुर और कोरौता गांव में भी आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई। यहां पांच मकान क्षतिग्रस्त हुए और दो पशुबाड़े भी टूट गए। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आपदा से प्रभावित लोगों को राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत अनुमन्य राहत सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed