फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one person arrest at bhadohi in charge of exam paper out

प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर आउट कराने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार

Mon, 13 Nov 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Mon, 13 Nov 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
one person arrest at bhadohi in charge of exam paper out
आरोपी के पास से झारखंड स्टाफ कमीशन का प्रवेश पत्र भी मिला - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर आउट कराकर नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने सोमवार को यूपी के भदोही में गिरफ्तार कर लिया। वह वाराणसी के मिर्जामुराद थाने के ठठरा गांव का निवासी है। उसके पास से डेढ़ लाख रुपये, पांच इलेक्ट्रानिक डिवाइस, 10 मोबाइल फोन, सात सिम और झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन का प्रवेश पत्र बरामद हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी सचींद्र पटेल ने बताया कि गत दिनों एसटीएफ इलाहाबाद ने प्रतियोगी परीक्षाओं में ऑनलाइन धोखाधड़ी, नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली करने वाले गैंग के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


उसके पास से इलेक्ट्रानिक डिवाइस, सिम कार्ड, विभिन्न बैंकों के हस्ताक्षर किए हुए चेक, आधार कार्ड, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र, टीईटी 2017 के प्रवेश पत्र, ओएमआर शीट, न्यायालय इलाहाबाद की ग्रुप डी, सी की 12 नवंबर को हुई परीक्षा का प्रवेश पत्र बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसमें भदोही के भी कुछ जालसाजों का नाम सामने आया था। सोमवार को ऊंज पुलिस और क्राइम ब्रांच प्रभारी ने वहिदा मोड़ से गणेश मौर्य निवासी ठठरा थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि आरोपी ने गिरोह के कई सदस्यों के नाम बताए हैं। वह वाराणसी, मिर्जापुर, पटना, इलाहाबाद, दिल्ली, भदोही, लखनऊ में कई लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी कर चुका है। इन जिलों में आरोपी के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed