{"_id":"5f70b5cd9412e40c6d52177f","slug":"one-more-opportunity-to-apply-for-kashi-vidyapeeth","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ में आवेदन के लिए मिला एक और मौका, छात्रों की मांग पर दो दिन बढ़ी डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ में आवेदन के लिए मिला एक और मौका, छात्रों की मांग पर दो दिन बढ़ी डेट
Sun, 27 Sep 2020 09:24 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए छात्रों को दो दिनों का मौका मिला है। छात्र-छात्राओं की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय ने दो दिनों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट फिर से खोल दी है। छात्र 28 और 29 सितंबर को प्रवेश परीक्षा केलिए आवेदन कर सकते हैं।
कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग पर और छात्र हित में विश्वविद्यालय ने दो दिनों के लिए प्रवेश आवेदन पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। छात्र दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।इसके बाद विद्यार्थियों को प्रवेश आवेदन के लिए कोई मौका नहीं मिलेगा।
बता दें कि अब तक 62 पाठ्यक्रमों में छात्रों ने आवेदन किए हैं। इसमें 33 पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और 29 में मानक से कम आवदेन आने के कारण मेरिट से ही दाखिला होगा। चार अक्तूबर को स्नातक की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद जैसे-जैसे केंद्र खाली मिलेंगे प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित की जाएंगी।