फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One more accused arrested in Ayan murder case

Varanasi News: अयान हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
One more accused arrested in Ayan murder case
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के मिल्लत नगर में बीते 18 जुलाई को हुए अयान हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने रविवार की दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मुख्य आरोपी पहले ही आत्मसमर्पण कर चुका है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अयान अपने मामा अतिकुर्रहमान के साथ उनके मौसा फैजान के घर आया था। वहां मौजूद आदिल व अन्य ने अयान को घर के अंदर ले जाकर गोली मार दी थी। घटना के बाद घायल अयान को आरोपियों ने करीब 14 घंटे तक जौनपुर व नगर के निजी अस्पतालों में रखा। जब उसके परिजनों को गोली लगने की जानकारी हुई तो वे उसे इलाज के लिए वाराणसी ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के दादा की तहरीर पर आदिल, फैजान और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर रोडवेज पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी असहद (40) को गिरफ्तार कर लिया। आदिल पहले ही कोर्ट में आत्म समर्पण कर चुका है। पूछताछ में असहद ने बताया कि वह अपने दोस्त आदिल के साथ बैठा था। तभी अयान से गाली-गलौज की बात हुई। इससे नाराज होकर आदिल ने अयान को गोली मार दी। आरोपी असहद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed