फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One man dead in Kuwait resident of Varanasi Yogi government contacted the embassy

कुवैत में मरने वालों में एक वाराणसी के निवासी: CM योगी ने दूतावास से साधा संपर्क, आग से 42 की हुई थी मौत

Thu, 13 Jun 2024 09:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 09:59 PM IST
सार

Varanasi News: मृतकों में तीन लोग यूपी के भी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के आलाधिकारी लगातार कुवैत स्थित भारतीय दूतावास और नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
One man dead in Kuwait resident of Varanasi Yogi government contacted the embassy
मृतक की फाइल फोटो और योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुवैत के मंगाफ शहर में बीते बुधवार की सुबह बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग में मृत 42 भारतीयों में से तीन यूपी के निवासी बताए गए हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद योगी सरकार हरकत में आ गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के आलाधिकारी विदेश मंत्रालय और कुवैत स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में यूपी के प्रवीण माधव सिंह (वाराणसी), जयराम गुप्ता (गोरखपुर) और अंगद गुप्ता (गोरखपुर) शामिल हैं। इसके अलावा घटना में घायल अन्य लोगों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रवीण माधव सिंह (36) शिवपुर थाना के छतरीपुर क्षेत्र की मां गायत्री धाम कॉलोनी के रहने वाले थे।
विज्ञापन


बता दें कि मंगाफ शहर में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 42 भारतीयों समेत कुल 49 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद भारत सरकार ने विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्द्धन सिंह को कुवैत के लिए रवाना कर दिया है। मृतकों में से अधिकांश केरल और तमिलनाडु के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed