फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One lakh people practiced yoga

एक लाख लोगों ने किया योगाभ्यास

Mon, 20 Jun 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
One lakh people practiced yoga
अमृत योग सप्ताह में जगह-जगह योग की पाठशाला सज रही है। इसमें लोग योगाभ्यास के साथ ही जीवन में योग शामिल करने का संकल्प ले रहे हैं। अमृत योग सप्ताह के तहत रविवार को 108751 लोगों ने योग किया। योग सप्ताह के छठवें दिन अस्सी घाट पर आयोजित योग शिविर में बच्चों ने नृत्य के माध्यम से योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित योग शिविर में लोगों ने योगाभ्यास के साथ ही योग को जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया। प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि योग दिवस पर संपूर्णानंद व राजकीय आयुर्वेद विद्यालय योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं मुकुलारण्यम महाविद्यालय में आयोजित योग शिविर में योगाचार्य डॉ. विजय मिश्र ने योग से श्वास क्रिया पर नियंत्रण रखने की प्रेरणा देते हुए शारीरिक व मानसिक के रूप से स्वस्थ रहने के लिए योगासन का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

उधर, सिविल डिफेंस कोतवाली डिवीजन की ओर से गाय घाट, त्रिलोचन घाट, बद्री घाट पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 500 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने योग किया। वहीं हनुमानगढ़ी घाट पर एनडीआरफ की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एनडीआरफ के साथ ही आम लोगों ने भाग लिया। अमृत योग सप्ताह में प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं की ओर से आयोजित योग शिविर में 108751 लोगों ने योग किया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित योग शिविर में 20493 लोगों ने, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट स्कूलों में 25500 लोगों ने, ग्राम पंचायत में 46287, नर निगम वार्ड में 14742, युवा मंडल व गंगा दूत व कृषि विभाग में 108751 लोगों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed