{"_id":"615600098ebc3e93ed007736","slug":"one-labour-injured-falling-from-building-under-construction-kashi-vishwanath-corridor-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में फिर हुआ हादसा, बिल्डिंग से गिरकर मजदूर घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में फिर हुआ हादसा, बिल्डिंग से गिरकर मजदूर घायल
Fri, 01 Oct 2021 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में चल रहा काम
- फोटो : सोशल मीडिया।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में कालिका गली के पास गुरुवार की देर शाम एक मजदूर बिल्डिंग से गिरकर घायल हो गया। निर्माण कार्य के दौरान पैर फिसलने से गिरे मजूदर को हल्की चोटें आईं। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायल मजदूर संदीप(20) मथुरा निवासी है। कालिका गली स्थित भवन में पत्थर लगाने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान मजदूर फिसलकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
इसी महीने एक मजदूर की हुई थी मौत
11 सितंबर को भी निर्माणाधीन श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर में ललिता घाट के पास रात को मिनी मालवाहक से शीशा उतारते समय हादसा हो गया था। विशालकाय शीशा गिरने से एक मजदूर की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। वहीं एक मजदूर घायल हो गया। जबकि मजदूरों के राहत बचाव में एक युवक जख्मी हो गया था।
विज्ञापन
ये पहली बार नहीं है जब काशी विश्वानाथ कॉरिडोर में हादसा हुआ है। जून माह में भी नीलकंठ स्थित एक मकान की दीवार ढह गई थी। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई थी। वहीं एक जून को ललिता घाट के पास जर्जर दो मंजिला मकान गिर जाने से मलबे में दबकर बंगाल निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन