फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One District One Product Uttar Pradesh Department of Posts released special cover on Banarasi Silk Saree will get global recognition

एक जनपद-एक उत्पाद: डाक विभाग ने 'बनारसी सिल्क साड़ी' पर जारी किया विशेष आवरण, मिलेगी वैश्विक पहचान

Wed, 29 Sep 2021 04:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Sep 2021 04:46 PM IST
सार

एक जनपद, एक उत्पाद को प्रोत्साहित करने हेतु भारतीय डाक विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों के ओडीओपी उत्पाद पर आधारित विशेष आवरण एवं विशेष विरूपण जारी किया गया। 

विज्ञापन
One District One Product Uttar Pradesh Department of Posts released special cover on Banarasi Silk Saree will get global recognition
कमिश्नरी सभागार में आयोजित समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डाक विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में ओडीओपी के तहत आयोजित कार्यक्रम में बनारसी सिल्क साड़ी पर विशेष डाक आवरण जारी हुआ।  लखनऊ में मिशन शक्ति अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां विशेष आवरण जारी किया वहीं वाराणसी स्थित कमिश्नरी सभागार में आयोजित समारोह में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने विशेष आवरण का विरूपण किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि बनारसी सिल्क साड़ी पर जारी विशेष आवरण इसे वैश्विक पहचान दिलाएगा।  इसके माध्यम से बनारस की कला, संस्कृति धरोहर पूरी दुनिया में फैलेगी। इन उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पोस्ट मास्टर जनरल ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन आने वाले वाराणसी जिले में बनारसी सिल्क साड़ी, भदोही में दरी, चंदौली में जरी जरदोजी, गाजीपुर में जूट वाल हैंगिंग, जौनपुर में वुलेन कारपेट और बलिया में बिंदी( टिकुली )पर विशेष आवरण डाक विभाग के माध्यम से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि यह ऐसे उत्पाद है जो अपनी पहचान खो चुके हैं। संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना एक जनपद- एक उत्पाद कार्यक्रम का उद्देश्य विशिष्ट शिल्प,कला और उत्पादों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, प्रवर डाक अधीक्षक वाराणसी मंडल राजन राव, सहायक अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed