फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One dies several injured in aprtment fire incident at varanasi

वाराणसी: अपार्टमेंट के छठे मंजिल के फ्लैट में लगी आग, एक की मौत, चौतरफा मची चीख-पुकार

Wed, 21 Nov 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 21 Nov 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
One dies several injured in aprtment fire incident at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के महमूरगंज स्थित विराट ऐश्वर्या अपार्टमेंट के छठी मंजिल स्थित फ्लैट में मंगलवार की शाम आग लग गई। आग लगने के कारण फ्लैट में सोये कक्षा 10 के छात्र ध्रुव तुलस्यान (15) की मौत हो गई और उसकी छोटी बहन मान्या (9) को बचा लिया गया। इस दौरान अपार्टमेंट में रहने वालों में अफरातफरी का माहौल रहा और चौतरफा चीख-पुकार मची हुई थी।
विज्ञापन


दमकल की सात गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताई गई है। वहीं, आग लगने के कारण फ्लैट का सारा सामान जल कर राख हो गया। विश्वेश्वरगंज में संजीव तुलस्यान की मसालों की आढ़त है और विराट ऐश्वर्या अपार्टमेंट की छठीं मंजिल में उनका फ्लैट है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि संजीव अपनी आढ़त पर थे और उनकी पत्नी शोभा किसी काम से बाजार गई थी। वहीं, घर में ध्रुव और मान्या सोये हुए थे। शाम पांच बजे के लगभग संजीव के फ्लैट से आग की लपटें निकलना शुरू हुईं तो अपार्टमेंट में मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के लगभग 45 मिनट की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की एक-एक कर पहुंची सात गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत और बचाव कार्य के बीच मान्या को पहले निकाला गया वहीं ध्रुव को थोड़ी देर बाद निकाल कर समीप स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार ध्रुव की मौत दम घुटने से हुई है। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचे ध्रुव के पिता और मां का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा कर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया।
 

एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी लपटें

One dies several injured in aprtment fire incident at varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

विराट ऐश्वर्य अपार्टमेंट के छठीं मंजिल में लगी आग की लपटें एक किलोमीटर से ज्यादा दूर तक दिखाई दे रही थीं। वहीं, अपार्टमेंट के छठे और पांचवें मंजिल में फ्लैटोें में रहने वाले लोग खासे भयभीत थे। सभी को डर सता रहा था कि आग की लपटें संजीव के फ्लैट से नीचे और अगल-बगल के फ्लैटों को भी आग की लपटें चपेट में न ले लें।

उधर, ध्रुव का शव देख कर उसकी मां अचेत हो गई और पिता सुधबुध खो बैठे। फ्लैट की चौथे मंजिल में रहने वाले संजीव के भाई और परिजन दंपति को बड़ी मुश्किल से संभाले हुए थे। वहीं, ध्रुव की छोटी बहन मान्या हादसे से सदमे में दिखी और भाई की मौत की जानकारी मिलते ही दहाड़ें मार कर रोनी लगी। इस बीच संजीव के कई व्यापारी दोस्त भी सूचना पाकर उनके घर पहुंच गए थे। 

एसओ मंडुवाडीह की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

महमूरगंज में अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना पर सिगरा थाने के साथ ही भेलूपुर और मंडुवाडीह थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि धुएं से भरे कमरे में बच्चे को बचाने के लिए मंडुवाडीह थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी घुसे और बाहर निकले तो उन्हें उल्टी होना और चक्कर आना शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर थानाध्यक्ष मंडुवाडीह को ककरमत्ता स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल की गाड़ियोें के साथ पहुंचे चीफ फायर अफसर राकेश राय ने बताया कि अपार्टमेंट में आग बुझाने के संसाधन दिखे हैं लेकिन वो काम कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। जांच में यदि कोई कमी सामने आएगी तो अपार्टमेंट प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।

उधर, अपार्टमेंट के आसपास रहने वालों के अनुसार छठी मंजिल के फ्लैटों का निर्माण वीडीए के प्रावधानों की अनदेखी कर अवैध तरीके से कराया गया है। इस पर सिगरा एसओ ने कहा कि इसकी सूचना वीडीए को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed