फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One died in shramik special train lack of medical treatment in jaunpur up

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में तड़पे यात्री, उपचार के अभाव में वृद्ध की मौत, एक युवक बेहोश

Mon, 25 May 2020 10:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 25 May 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
One died in shramik special train lack of medical treatment in jaunpur up
demo pic - फोटो : अमर उजाला

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में भोजन-पानी की अव्यवस्था तो है ही, यात्रियों को उपचार भी नहीं मिल पा रहा। रविवार की रात मुंबई से आई दो ट्रेनों में दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए वह घंटों तड़पते रहे। ट्रेन के जौनपुर जंक्शन पहुंचने पर उन्हें उतारा गया, लेकिन तब तक एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया था। वहीं दूसरा यात्री भी घंटों बेहोश रहा। घर वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से वाराणसी भेज दिया गया।

विज्ञापन

मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शुक्रवार को रवाना हुई स्पेशल ट्रेन-09077 रविवार की देर शाम जौनपुर जंक्शन पहुंची। कोच नंबर-11521 में सवार वृद्ध को गंभीर हालत में ट्रेन से उतारा गया। एंबुलेंस की मदद से आरपीएफ ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



मृतक की पहचान प्रेमदुलार राजभर(73) निवासी शीगांव मार्ग रामचन्द्र नगर नवापुर ठाणे बोईसर महाराष्ट्र के रूप में हुई। सहयात्रियों ने बताया कि ट्रेन के जबलपुर से रवाना होने के कुछ देर बाद ही वृद्ध की तबीयत खराब हो गई थी, मगर उसे ट्रेन में कोई मदद नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर पहुंचने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रेन में वृद्ध की मौत से यात्री सहमे हुए हैं। वहीं रात करीब 9 बजे भी एक ट्रेन मुंबई से जौनपुर आई। लखनऊ के पास ट्रेन में सवार अरुण कुमार वर्मा पुत्र मौजी वर्मा निवासी जंसा वाराणसी की तबीयत बिगड़ गई। वह बोगी में ही बेहोश हो गया। 

सहयात्री विजय वर्मा ने पहले रेलवे फिर युवक के परिजनों को सूचना दी। ट्रेन के जौनपुर पहुंचने से पहले ही परिजन स्टेशन पहुंच गए। युवक को ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल और फिर वाराणसी ले जाया गया। सीएमएस डॉ अनिल शर्मा ने बताया कि एम्बुलेंस से वृद्ध प्रेमदुलार को जब लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना दे दी है। वहीं युवक अरुण में मिर्गी के लक्षण थे। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन वाराणसी ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed