फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   One died due to high tension wire touch to tazia in bhadohi

भदोही में हाईटेंशन लाइन में ताजिया छूने से उतरा करंट, एक की मौत

Wed, 03 Oct 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 03 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
One died due to high tension wire touch to tazia in bhadohi
demo pic
यूपी में भदोही के औराई थाना क्षेत्र के माधोसिंह में सोमवार की रात मुहर्रम की बीसवीं पर निकले ताजिया में करंट उतरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 20 लोग झटका लगने से दूर जा गिरे। इससे अफरातफरी मच गई। हादसे की वजह से जलसा रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


मुहर्रम की बीसवीं पर सोमवार रात 11 बजे माधोसिंह दक्षिण मोहल्ला स्थित शाही मस्जिद से ताजिया निकालकर लोग चौक की ओर जा रहे थे। चौक से पहले रास्ते में हाईटेंशन लाइन के तार लटक रहे हैं। इससे कुछ देर के लिए ताजिया वहीं पर रोक दिया गया। व्यवधान दूर करने के लिए वलायत अली (18) बांस के सहारे तारों को ऊपर उठाने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान तार के संपर्क में ताजिया आ गया, जिससे 20 लोगों को करंट का झटका लगा और वे दूर जा गिरे, लेकिन वलायत अली की मौत हो गई। हादसे के कारण चौक पर होने वाले फातिहा और जलसा निरस्त कर दिया गया। मंगलवार को युवक का शव पश्चिम मोहल्ला स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed