{"_id":"604a5bab70484332fb01d522","slug":"one-arrested-with-heroin-worth-55-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 लाख की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, दो साल पहले मुंबई में भी हुई थी गिरफ्तारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 लाख की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, दो साल पहले मुंबई में भी हुई थी गिरफ्तारी
Thu, 11 Mar 2021 11:34 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की वाराणसी टीम ने बुधवार को मैदागिन चौराहे से जैतपुरा निवासी असलम अंसारी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 0.470 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत 55 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर केके सिंह ने बताया कि वरिष्ठ निरीक्षक केके श्रीवास्तव को सूचना मिली थी कि जैतपुरा निवासी असलम अंसारी हेरोइन की खेप लेकर मदनपुरा की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने इब्राहिम अंसारी, दीपक शर्मा, सुरेश राम और अंगद के साथ घेरेबंदी कर असलम अंसारी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
असलम दो साल पहले मुंबई में भी मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन दिनों वह जमानत पर जेल से बाहर था तो फिर मादक पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी।
विज्ञापन